फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Elephants trampled and ate sugarcane and paddy crops on the third night as well.

Pilibhit News: हाथियों ने तीसरी रात भी रौंदी व खाई गन्ना-धान की फसल

Mon, 02 Oct 2023 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 02 Oct 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Elephants trampled and ate sugarcane and paddy crops on the third night as well.
खराब और खाई गई फसल को देखते किसान व वनकर्मी । स्रोत - वन विभाग कर्मी
पूरनपुर। मैलानी जंगल लौटे हाथियों ने शनिवार की रात फिर जंगल से निकलकर सेहरामऊ थाना क्षेत्र में जंगल से पास गांव केसरियापुर गोविंदपुर के किसानों के खेतों में खूब धमाचौकड़ी की। छह किसनों के गन्ने और धान के खेतों में घुसकर फसल खाई और काफी फसल रौंद दी। रात को ही हाथी फिर मैलानी जंगल में लौट गए। लगातार तीन दिन से रात को क्षेत्र में हाथियों के आने से किसानों में खलबली मची हुई है। हाथियों को जंगल में न खदेड़े जाने पर रोष है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात हाथियों ने गांव पिपरा मुजप्ता निवासी छंगा लाल, रमेश गेंदनलाले, राजू और मनोहर के खेतों में घुसकर गन्ना खाया और नुकसान किया था। रमेश के खेत में और समीप के जिंदबाबा स्थल पर लगे हैंड पंप को तोड़ डाले थे। हाथी रात को ही मैलानी जंगल में लौट गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार रात मैलानी जंगल से आए हाथियों ने गांव पिपरा निवासी श्रीपाल भार्गव, उसके भाई रामपाल, गांव के डालचंद, रावेंद्र, लालाराम के धान और गन्ना के खेत में घुसकर फसल खाई और रौंदी। एक खेत में पड़ी झोंपड़ी को तहस नहस कर दिया। खेत में रखे पंपिंग सेट के इंजन को पलट दिया। हाथी फिर रात को मैलानी जंगल में चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को हाथी गांव केसरियापुर गोविंदपुर के समीप खेतों मेंं पहुंचे। हाथियों ने गांव निवासी जसवीर, अरविंद, सुरेश, कमलेश, रामदयाल, अमरनाथ के गन्ना और धान के खेतों में पहुंचकर फसल खाई और रौंदी। हाथी फिर मैलानी जंगल में चले गए। मैलानी रेंज के वन दरोगा राजाराम ने बताया कि हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है।

हाथी रात को जंगल से निकलकर खेतों में पहुंचकर फसल खाने के बाद फिर जंगल में लौट जाते है। हाथियों के आने से आसपास के लोगों को सतर्क रहने, सफेद और पीले रंग की शर्ट पहनकर खेतों में रात को न जाने की सलाह दी गई है।

खराब और खाई गई फसल को देखते किसान व वनकर्मी । स्रोत - वन विभाग कर्मी

खराब और खाई गई फसल को देखते किसान व वनकर्मी । स्रोत - वन विभाग कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed