फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Elephants kombing on tiger's information

बाघ की सूचना पर हाथियों से की कांबिंग

Mon, 27 Mar 2017 10:47 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 27 Mar 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में बाघ की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। डगा क्षेत्र में बाघ की चहल कदमी होने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथियों की मदद से कांबिंग की लेकिन बाघ नहीं मिला। बराही रेंज में जंगल से निकट स्थित डगा गांव में तीन माह पूर्व बाघ ने हमला कर अहमद खां को मार डाला था। इसके बाद से ही लोगों में दहशत है। सोमवार सुबह कुछ लोगों ने गांव के निकट से गुजर रही खारजा नहर की पटरी पर बाघ की चहल कदमी देख वन विभाग को सूचना दी। इस सूचना पर एसडीओ केपी सिंह, डिप्टी रेंजर दिग्विजय सिंह व आरिफ के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने हाथियों की मदद से डगा गांव से जंगल किनारे तक नहर पटरी पर कांबिंग कर बाघ की तलाशी की। करीब तीन घंटे चली कांबिंग में कहीं भी बाघ नहीं मिला। एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि कांबिंग में बाघ तो नहीं मिला है लेकिन उसके जंगल की ओर लौटने के पदचिह्न मिले हैं। निगरानी की जा रही है साथ ही ग्रामीणों ने भी होशियार रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed