{"_id":"690f2a823dda58a2fb082fc8","slug":"elephants-continue-to-wreak-havoc-damaging-sugarcane-crops-in-kesarpur-village-in-pilibhit-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नेपाल से आए हाथियों का उत्पात जारी, केसरपुर गांव में गन्ने की फसल को पहुंचाया नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नेपाल से आए हाथियों का उत्पात जारी, केसरपुर गांव में गन्ने की फसल को पहुंचाया नुकसान
Sat, 08 Nov 2025 05:03 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 Nov 2025 05:03 PM IST
सार
पीलीभीत जिले में बराही रेंज के जंगल से निकलकर दो हाथी शुक्रवार रात माधोटांडा क्षेत्र के केसरपुर गांव पहुंच गए। हाथियों ने गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
गन्ने के खेत में हाथी (यह प्रतीकात्मक तस्वीर है)
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
पीलीभीत जिले में नेपाल से भटककर आए दो हाथियों का उत्पात जारी है। शुक्रवार रात दोनों हाथी बराही रेंज के जंगल से निकलकर माधोटांडा क्षेत्र के केसरपुर गांव पहुंच गए। यहां दो किसानों की गन्ने की फसल को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया। आहट पर किसान एकत्र हुए और प्रयास कर हाथियों को खदेड़ दिया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
पिछले कई माह से रास्ता भटकने के बाद नेपाल के दो हाथियों की पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल सक्रियता बनी हुई है। हरीपुर, बराही, महोफ और माला रेंज के जंगल में डेरा जमाने के साथ हाथी जंगल से सटे इलाकों में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन रेंजों में हाथियों ने काफी दायरे में तारफेंसिंग को भी क्षतिग्रस्त किया। पिछले दिनों जहानाबाद क्षेत्र के उझनिया गांव पहुंचे हाथियों ने एक ग्रामीण को भी घायल कर दिया था। हाथियों की लगातार सक्रियता से वन विभाग के कर्मचारी भी परेशान हैं।
विज्ञापन
वन विभाग की टीमें अलर्ट
शुक्रवार रात हाथी बराही रेंज में पहुंच गए। रात को जंगल से सटे माधोटांडा क्षेत्र के केसरपुर गांव पहुंचकर किसान सरदार बूटा सिंह का करीब आठ क्विंटल गन्ना खा लिया। आहट पर किसान एकत्र हुए और प्रयास कर हाथियों को खदेड़ा। इसके बाद हाथी जंगल की ओर निकल गए। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि हाथी महोफ रेंज की ओर निकल गए। टीमों को अलर्ट किया गया है। हाथियों की लोकेशन पर पूरी नजर रखी जा रही है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए महोफ रेंज की टीम भी निगरानी में जुटी है।
विज्ञापन
