फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Elephants attack on farms

अब गुन्हान और रमनगरा क्षेत्र में नेपाली हाथियों का टूटा कहर, फसलें उजाड़ी

Thu, 03 Sep 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Elephants attack on farms
माधोटांडा। शारदा नदी के पार नेपाली हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। लग्गाभग्गा और गोरखडिब्बी में कहर बरपाने के बाद अब इन हाथियों के झुंड ने रमनगरा और गुन्हान क्षेत्र में उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। हाथियों का झुंड धान की फसलों को तबाह कर रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे ही हालात रहे तो हाथी किसी की जान ले लेंगे। किसी भी दिन कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
विज्ञापन

नेपाल की शुक्ला फांटा सेंचुरी से पखवाड़ा भर पहले तीन हाथी टाइगर रिजर्व के सटे इलाके में आ गए थे। शुरूआती दिनों में इन हाथियों ने लग्गा भग्गा से निकलकर गोरखडिब्ब्बी में कहर बरपाया था। उसमें हाथियों ने कई किसानों की झोपड़ियों को तहस नहस कर डाला था और धान की फसल भी नष्ट कर दी थी। वन विभाग का अंकुश न लगने से हाथियों के उत्पात का दायरा बढ़ता जा रहा है। शारदा नदी के पार उत्पात मचा रहे इन हाथियों के झुंड ने अब रमनगरा और गुन्हान इलाके में कृषि फसलों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। मंगलवार रात हाथियों ने गुन्हान और रमनगरा क्षेत्र में धान की फसलों को रौंद डाला। शोर-शराबा करके किसानों ने इन हाथियों को खेतों से भगाया। वन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से किसानों का आक्रोश बढ़ रहा है। मानव और हाथियों के बीच संघर्ष की आशंका गहराने लगी है। तीन साल पहले गुन्हान क्षेत्र में ही एक हाथी की मौत हो गई थी। उस समय हाथी के सूंड़ से खून भी निकला था। हालांकि वन विभाग ने हाथी की मौत की वजह दलदल में फंसने के कारण बताई थी।
विज्ञापन

नेपाल की ओर से जंगली हाथी आ रहे हैं। क्षेत्रीय वन कर्मियों से ग्रामीणों की मदद से हाथियों को भगाने के लिए लगाया गया है। जल्द ही हाथियों को जंगल से भगा दिया जाएगा। - डीके गोयल, वन क्षेत्राधिकारी, बराही रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed