फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electronic market is buzzing due to heat, demand for AC-cooler increased

Pilibhit News: गर्मी से इलेक्ट्रानिक बाजार गुलजार, एसी-कूलर की बढ़ी मांग

Wed, 11 Jun 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 11 Jun 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Electronic market is buzzing due to heat, demand for AC-cooler increased
शहर की एक दुकान पर रखे कूलर। संवाद
पीलीभीत। गर्मी की तपिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। चिलचिलाती धूप लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर रही है। बढ़ता तापमान लोगों की सेहत को नुकसान पहुंचा रहा है। वहीं इलेक्ट्रानिक बाजार फायदे में है। एसी, कूलर, सीलिंग व फर्राटा पंखों की खरीद में उछाल आया है। व्यापारियों के अनुसार तीन दिन में करीब 500 कूलर बिके हैं।
विज्ञापन


शहर के चावला चौराहे से लक्ष्मी टाॅकीज तक इलेक्ट्रानिक उपकरणों की दुकानों पर अलग-अलग कंपनियों के एसी-कूलर की बिक्री जोरों पर है। ग्राहक कम दाम में अच्छी एसी, कूलर, छोटा पंखा, सीलिंग फैन की खरीद कर रहे हैं। व्यापारियों के अनुसार तीन दिन में बाजार में 500 से अधिक कूलर की बिक्री हुई है। वहीं 50 से ज्यादा एसी भी ग्राहकों ने खरीदे हैं। व्यापारी राहुल साहनी ने बताया कि तीन दिन से पड़ रही गर्मी से कूलर व एसी की खरीद बढ़ गई है। लोग किफायती उपकरण को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। आसिर ने बताया कि बाजार में आम ग्राहक छोटा पंखा (फर्राटा) की मांग ज्यादा कर रहे है। कूलर की भी बिक्री बढ़ी है। बाजार में खरीद में एकदम से उछाल आई है। गर्मी इस बार मुनाफा पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed