फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity was out for eight hours, two thousand consumers were troubled

Pilibhit News: आठ घंटे गुल रही बिजली, दो हजार उपभोक्ता परेशान

Sat, 27 Jul 2024 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Electricity was out for eight hours, two thousand consumers were troubled
बिजली सही करते कर्मी।स्रोत:ऊर्जा निगम
पीलीभीत। शहर में स्थानीय फाॅल्ट की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। रोजाना ही कई इलाकों में घंटों आपूर्ति प्रभावित हो रही है। मोहल्ला गोपाल सिंह में देर रात गुल हुई आपूर्ति शुक्रवार सुबह 10 बजे बहाल की सकी। इससे करीब दो हजार उपभोक्ता परेशान रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को भी शहर के कई इलाकों में फाॅल्ट के चलते आपूर्ति ठप होने के मामले सामने आए। इसमें सबसे अधिक समस्या मोहल्ला गोपाल सिंह क्षेत्र में रही। रात एक बजे से गुल हुई आपूर्ति शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बहाल हो सकी।
विज्ञापन

जिसके कारण करीब दो हजार उपभोक्ता परेशान हुए। घरेलू कामकाज ठप रहे और गर्मी ने भी सताया। इसके अलावा अवध नगर कॉलोनी, चावला चौराहे, रामस्वरूप पार्क, पुरानी तहसील, कमल्ले और बेलो वाले चौराहे की आपूर्ति भी करीब दो घंटों के लिए प्रभावित रही। जानकारी के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने फाॅल्ट को दुरुस्त कराया। जिसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता जहांगीर आलम ने बताया कि कुछ जगहों पर आपूर्ति प्रभावित हुई थी। जिसे बहाल करा दिया गया। इसके अलावा कांवड़ यात्रा के चलते सुरक्षा के लिहाज से गैस चौराहा क्षेत्र में आपूर्ति को कुछ देर के लिए बंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed