फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity was cut off for seven hours due to transformer explosion

Pilibhit News: ट्रांसफार्मर फुंकने से सात घंटा गुल रही बिजली

Mon, 01 Jul 2024 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off for seven hours due to transformer explosion
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला देशनगर में रखे ट्रांसफार्मर में दिक्कत आने से वह फुंक गया। इससे उपभोक्ताओं की बिजली करीब सात घंटा तक गुल रही। इसके अलावा गांव चंदोई में फेस की समस्या होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

शहर में रोजाना घंटों बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। रविवार की सुबह करीब 10 बजे मोहल्ला देशनगर मेें रखे ट्रांसफार्मर में दिक्कत आने से वह फुंक गया। इससे वहां की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पहले उसे सही करने का प्रयास किया जाता रहा, लेकिन समस्या दूर नहीं हो सकी। इसके बाद कर्मचारियों ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद वहां पर नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह गुल हुई बिजली करीब शाम पांच बजे के बाद मिल सकी। इसके बाद भी कटौती बरकरार रही। इससे उपभोक्ताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। गांव चंदोई में फेस न आने के कारण वहां बिजली का लोगों को फायदा नहीं मिल सका। मामले की जानकारी पर पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने जैसे -तैसे वहां की व्यवस्था को दुरुस्त किया।

इसके अलावा शहर के मोहल्ला जोशीटोला, गैस चौराहा, बंजरिया रोड, दुर्गा प्रसाद, एकता नगर, अग्रवाल सभा में 132 केवीए और स्टोर सेंटर पर काम के चलते सुबह लोगों को सप्लाई नहीं मिल सकी। काम निपटने के बाद यहां पर बिजली आपूर्ति दी जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed