{"_id":"69e13deb154e9fb23600b82a","slug":"electricity-was-cut-off-even-after-paying-the-bill-demonstration-was-held-in-front-of-dm-office-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-157501-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बिल जमा करने के बाद भी कटी बिजली, डीएम कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बिल जमा करने के बाद भी कटी बिजली, डीएम कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
डीएम कार्यालय परिसर के बाहर हंगामा करता युवक। स्रोत वीडियो ग्रैब।
- फोटो : 1
एक माह में दो बार आया स्मार्ट मीटर से बिल, संशोधन के लिए उपभोक्ता ने लगाए कई चक्कर
पीलीभीत। स्मार्ट मीटर से बढ़े बिल और बिजली कट जाने की समस्या को लेकर शहर के राजीव कॉलोनी निवासी युवक ने बृहस्पतिवार को डीएम कार्यालय के सामने पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया। ऊर्जा निगम के अफसरों पर भी गंभीर आरोप लगाए। युवक ने डीएम को शिकायती पत्र देकर बिल में संशोधन कराए जाने की गुहार लगाई।
शहर के राजीव कॉलोनी निवासी सर्वेश कुमार श्रीवास्तव डीएम कार्यालय पहुंचे। काफी देर इंतजार के बाद जब उनकी डीएम से मुलाकात नहीं हो सकी, तो उन्होंने कार्यालय परिसर के बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी गैर-मौजूदगी में बिजली निगम के कर्मचारियों ने करीब तीन माह पूर्व स्मार्ट मीटर को लगा दिया। स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उनके घर का बिल भी बढ़कर आने लगा।
सात हजार रुपये का बिल बकाया होने पर उन्होंने करीब 8500 रुपये एक अप्रैल को जमा किए। इसके बाद आंबेडकर जयंती वाले दिन दोबारा से बकाया बिल दिखाया गया। अलर्ट आने के बाद बुधवार को उनकी बिजली काट दी गई। मामले की जानकारी के लिए बिजली निगम के अफसरों के पास पहुंचे, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। संवाद
विज्ञापन
-- -- -
हंगामे का वीडियो भी हुआ वायरल
डीएम कार्यालय परिसर के बाहर हंगामा करते हुए युवक का वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें युवक व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है। उनका कहना है कि वह प्राइवेट नौकरी करता है। जिस हिसाब से उसका बिल आ रहा है। वह काफी अधिक है। बिल संशोधन के लिए भी उसे काम से छुट्टी लेनी पड़ रही है। वह काफी परेशान हैं। संवाद