फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity supply was disrupted in the city due to installation of smart meters

Pilibhit News: शहर में स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य से बाधित रही बिजली

Wed, 25 Sep 2024 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply was disrupted in the city due to installation of smart meters
पीलीभीत की आवास विकास कॉलोनी ​स्थित कांशीराम कॉलोनी के पास बिजली सही करते कर्मी।स्रोत:ऊर्जा निग
पीलीभीत। रीवैंप योजना के तहत शहर में स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जा रहा है। इसके चलते दो इलाकों के 500 उपभोक्ताओं की बिजली करीब दो घंटे बाधित रही। मंगलवार की रात शहर के अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती होेने से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

मंगलवार-बुधवार की रात शहर के अलग-अलग मोहल्लों में बिजली कटौती की समस्याओं से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। छतरी चौराहा फीडर पर काम के चलते यहां की बिजली करीब एक घंटा तक बाधित रही। साहूकारा मोहल्ले में लो वोल्टेज के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। बल्लभ नगर कॉलोनी में शिव मंदिर के करीब पोल का जंपर टूटने से रात में दो घंटे से ज्यादा बिजली गुल रही। वहीं वनकटी रोड पर तार टूट जाने से करीब ढाई घंटा से ज्यादा लोगों को बिजली नहीं मिल सकी। राम बिहार कॉलोनी में फेस की समस्या रही।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह से शहर के चावला चौराहा और देशनगर मोहल्ले में आईटीआई कॉलेज के आसपास रीवैंप योजना के तहत स्मार्ट मीटर लगवाने का काम किया गया। इसके चलते वहां के 500 उपभोक्ताओं को करीब दो घंटे तक बिजली नहीं मिल सकी। इसके अलावा शहर के नई बस्ती, रामनगर, बरहा, राजीव कॉलोनी, राजा बाग, आवास विकास स्थित कांशीराम, लीची बाग, सुरभि कॉलोनी आदि क्षेत्रों में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि शहर में स्मार्ट मीटर लगवाने का काम हो रहा है, जिसके चलते कुछ इलाकों में शटडाउन लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed