फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity supply through a line stuck in a tree

Pilibhit News: पेड़ में फंसी हुई लाइन के सहारे विद्युत की आपूर्ति

Mon, 24 Jun 2024 05:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 05:02 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply through a line stuck in a tree
बीसलपुर के गांव धिमरपुरा में पेड़ में उलझे तारों से हो रही विद्दुत आपूर्ति।संवाद
हर समय बनी रहती है दुर्घटना की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बीसलपुर। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों की अनदेखी के चलते गांव धीमरपुरा में पिछले लगभग छह माह से यूकेलिप्टिस के पेड़ में फंसी हुए लाइन के सहारे विद्युत आपूर्ति हो रही है। इससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

चठिया सेवाराम की प्रधान पुष्पा वर्मा ने बताया कि उनकी ग्राम पंचायत के मजरा धीमरपुरा मे पिछले लगभग छह माह से यूकेलिप्टिस के एक पेड़ में फंसी हुई लाइन के सहारे विद्युत की आपूर्ति हो रही है। इससे हर समय दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

जब तेज हवा या आंधी चलती है, तो उस समय ग्रामीण डर की वजह से इस पेड़ के नीचे से नही निकलते। जागरूक लोग ऊर्जा निगम के अधिकारियों का ध्यान इस ओर कई बार ध्यान आकर्षित करा चुके हैं। अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने मौका मुआयना तो कर लिया, लेकिन समस्या का समाधान करने की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया कि समस्या का समाधान अतिशीघ्र कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed