{"_id":"668d28477456323d630ec479","slug":"electricity-supply-remained-disrupted-for-17-hours-in-16-villages-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-119180-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 16 गांवों की 17 घंटे ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 16 गांवों की 17 घंटे ठप रही बिजली
विज्ञापन
पूरनपुर। शेरपुर विद्युत उपकेंद्र्र में बंजरिया फीडर की इनकमिंग मशीन फुंकने से 16 गांवों की बिजली आपूर्ति सोमवार आधी रात को ठप हो गई। जो मंगलवार को भी ठीक नहीं हो सकी। ऐसे में तेज धूप के चलते ग्रामीण परेशान रहे।
सोमवार रात को शेरपुरकलां के फीडर में आई खराबी से शेरपुरकलां को इंदिरानगर के फीडर से जोड़कर आपूर्ति दी गई। आधी रात को बंजरिया फीडर की इनकमिंग मशीन खराब हो गई। इनकमिंग मशीन को सही करने के लिए इंजीनियर बुलाए गए।
मंगलवार शाम चार बजे तक इनकमिंग मशीन को ठीक नहीं किया जा सका। 17 घंटे से बिजली आपूर्ति न मिलने से उपभोक्ताओं को काफी असुविधा हुुई। जेई आशुतोष पांडेय ने बताया कि मंगलवार को सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक रोस्टरिंग रही। शाम तक बंजरिया फीडर की भी आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
--
जलभराव होने से शहर के कई फीडरों की ठप रही बिजली
पीलीभीत। शहर में बाढ़ का असर बढ़ने के बाद मंगलवार सुबह कई इलाकों में विद्युत सप्लाई को बंद कर दिया गया। सुरक्षा के लिहाज से ऊर्जा निगम ने यह कदम उठाया। सप्लाई बंद होने से करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को कई घंटों तक बिजली नहीं मिली। देर शाम कुछ इलाकों में आपूर्ति को बहाल किया जा सका।
शहर में बाढ़ का पानी घुसने से अधिकांश इलाकों में जलभराव हो गया। घरों में भी पानी घुस गया। इससे विद्युत उपकरणों में करंट आदि का खतरा बढ़ गया। जिसके चलते मंगलवार को खुदागंज फीडर, पुलिस लाइन फीडर, आफिसर्स कॉलोनी, खकरा फीडर, फीलखाना, बेनीचौधरी, गौरी शंकर से जुड़े फीडर से सप्लाई को बंद किया गया।
इसके अलावा मकसूद नगर, सुरभी कॉलोनी, वल्लभनगर, राजाबाग कॉलोनी, आवास विकास आदि क्षेत्रों में भी दिन भर सप्लाई गुल रही। देर शाम कुछ इलाकों में जलभराव कम होने के बाद सप्लाई को सुचारू किया गया। अवर अभियंता जहांगीर आलम ने बताया कि जलभराव अधिक होने से अफसरों के निर्देश पर सुरक्षा के लिहाज से सप्लाई को बंद किया गया था। संवाद