{"_id":"680a8682f4a94a7d8901a0d4","slug":"electricity-supply-of-three-hundred-pilgrims-was-disrupted-for-three-hours-in-the-city-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-134712-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: शहर में तीन घंटे बाधित रही तीन सौ उपभोक्ताओं की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: शहर में तीन घंटे बाधित रही तीन सौ उपभोक्ताओं की बिजली
Fri, 25 Apr 2025 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आने से मोहल्ला बासिल के तीन सौ उपभोक्ताओं की बिजली तीन घंटे से ज्यादा देर तक गुल रही। इसके अलावा अन्य इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे।
गर्मी का मौसम शुरू होते ही शहर में बिजली कटौती का खेल शुरू हो गया है। रोजाना हो रहे फाॅल्ट से उपभोक्ता परेशान हैं। इसके बाद भी व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही। बृहस्पतिवार को शहर के मोहल्ला बासिल में हैदरी मस्जिद के पास रखे ट्रांसफार्मर की लीड में दिक्कत आने से वहां की बिजली गुल हो गई। सूचना मिलते ही बिजली निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत की। करीब तीन घंटे से अधिक समय के बाद बिजली आपूर्ति को सुचारु किया जा सका। इसके बाद भी बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान रहे। इसके अलावा शहर के मोहल्ला अशोक कॉलोनी, एकता नगर, नई बस्ती, खैरूल्ला शाह, बाजार गेट, स्टेशन मार्ग, रामलीला स्थित कॉलोनी, राजीव कॉलोनी आदि इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से उपभोक्ता परेशान हुए। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि ट्रांसफार्मर में दिक्कत आई थी। सूचना मिलते ही वहां की व्यवस्था को सही करा दिया गया।