{"_id":"687d32d0a5e2ab43750d2565","slug":"electricity-supply-of-6500-consumers-remained-disrupted-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-140095-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: साढ़े छह हजार उपभोक्ताओं की ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: साढ़े छह हजार उपभोक्ताओं की ठप रही बिजली
Sun, 20 Jul 2025 11:47 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
पूरनपुर। फाल्ट होने पर नगर के फीडर नंबर दो के साढ़े छह हजार उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति सात घंटे ठप रही। भीषण गर्मी में ठप बिजली आपूर्ति से उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई।
नगर में चार फीडरों से बिजली आपूर्ति की जाती है। सर्वाधिक उपभोक्ता फीडर नंबर दो में है। फीडर नंबर दो में शनिवार रात सवा 11 बजे शेरपुर रेलवे क्राॅसिंग के समीप एक आरा मशीन के पास फाल्ट हो गया। इससे फीडर दो की बिजली आपूर्ति एक घंटे ठप रही। रात ढ़ाई बजे फिर फाल्ट से फीडर दो की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ठप बिजली आपूर्ति को रविवार सुबह 9:40 बजे फाल्ट सही होने पर सुचारु किया जा सका। रविवार दोपहर डेढ़ बजे फिर देवीस्थान मंदिर के पास केबल बदलने को फीडर दो की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसे एक घंटे बाद सुचारु किया जा सका। जेई राजीव कुमार ने बताया कि फाल्ट घंटों न मिलने से फीडर नंबर में में बिजली आपूर्ति ठप हुई है।
इनसेट
एनओसी न मिलने से फीडर दो का नहीं बंट रहा लोड
पूरनपुर। नगर के फीडर नंबर दो में सर्वाधिक उपभोक्ता हैं। इससे नगर के कई मोहल्लों और देहात में बिजली आपूर्ति की जाती है। एक स्थान पर फाल्ट होने पर अक्सर पूरे फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित होती है। फीडर नंबर दो का लोड बांटने को एक नया फीडर बनाया गया है। मगर एनओसी न मिलने पर फीडर दो का लोड नहीं कम हो रहा है। उप खंड अधिकारी मोहित गुप्ता ने बताया कि फीडर दो का लोड बांटकर फीडर पांच बनाया गया है। एनओसी लेने को उच्च अफसरों से पत्राचार किया गया है। शीघ्र ही एनओसी मिलने पर फीडर दो का लोड कम किया जाएगा। संवाद