{"_id":"6872b071cb943c1bd80aaa69","slug":"electricity-supply-of-1200-consumers-was-disrupted-for-two-hours-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-139600-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दो घंटे बाधित रही 1200 उपभोक्ताओं की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दो घंटे बाधित रही 1200 उपभोक्ताओं की बिजली
Sun, 13 Jul 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 13 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के निरंजनकुंज फीडर में इंसुलेटर पंचर होने से दो घंटे बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा भी शहर के अन्य इलाकों में उपभोक्ताओं को परेशानी हुई।
शहर में बिजली फाल्ट और कटौती से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही है। रोजाना हो रही घंटों कटौती से उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में परेशानी हो रही है। शनिवार को सुबह 11 बजे पुरानी तहसील के पास तकनीकी समस्या से यहां के उपभोक्ताओं को करीब आधा घंटे तक परेशान होना पड़ा।
इसके अलावा शिवनगर कॉलोनी स्थित आईटीआई कॉलेज में सुबह 11 बजे से वन विभाग की ओर से पेड़ कटवाए गए। इससे यहां करीब तीन घंटे बिजली प्रभावित रही। करीब पांच सौ उपभोक्ता प्रभावित हुए। इसके अलावा अपराह्न तीन बजे निरंजनकुंज फीडर पर नेहरू पार्क के पास पेड़ गिरने से इंसुलेटर पंचर हो गया।
विज्ञापन
इससे यहां के 1200 उपभोक्ताओं को करीब दो घंटे तक बिजली प्रभावित रही। इसके अलावा शहर के मोहल्ला नई बस्ती, तुलाराम, आवास विकास, खैरूल्लाशाह, मदीनाशाह, बल्लभ नगर, गोदावरी स्टेट, बसुंधरा कॉलोनी, राजवी कॉलोनी आदि इलाकों में बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान रहे। जेई जहांगीर आलम ने बताया कि नेहरू पार्क के पास पेड़ की टहनी गिरने से इंसुलेटर पंचर हो गया था। जिसे सही करा दिया गया। अन्य जगह फाल्ट नहीं हुए।