फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ELECTRICITY supply being shut down In the heat of ' boiled ' public

.बिजली सप्लाई ठप होने  से गर्मी में ‘उबली’ जनता

Tue, 17 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत। Updated Tue, 17 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
 ELECTRICITY supply being shut down In the heat of ' boiled ' public
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
शहर से लेकर देहात तक बिजली ने सबको रूलाया
विज्ञापन

 जहानाबाद, घुंघचाई में ग्रामीण सड़कों पर उतरे, प्रदर्शन 
जहानाबाद में उपभोक्ताओं ने फूंका अभियंता का पुतला

 शहर से लेकर देहात तक में बेपटरी हो चुकी बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही। तमाम संगठनों की ओर से की गई ज्ञापनबाजी, सड़क पर आकर प्रदर्शन और अफसरों के आश्वासन के बाद भी बिजली की अघोषित कटौती जारी है। मंगलवार को शहर में पूरे दिन बिजली सप्लाई ठप रही। ग्रामीण इलाकों में भी अघोषित कटौती से त्रस्त उपभोक्ता सड़क पर उतरने को मजबूर हो गए। भीषण गर्मी में राहत पाने के लिए सप्लाई सुचारू होने का दिन भर लोग इंतजार कर परेशान होते रहे, लेकिन देर शाम तक उनको बिजली के दर्शन भी नहीं हो सके।  जिससे जनता गर्मी में उबल गई। शहर से लेकर देहात तक बिजली कटौती को लेकर हाहाकार मचा रहा। 
एक ओर शासन से जनता को चौबीस घंटे बिजली मुहैया कराने का सुनहरा सपना दिखाया जा रहा है। इसको लेकर करोड़ों के बजट से हो रहे कार्यों को अंतिम दौर में बताया जा रहा है, लेकिन वर्तमान समय के हालात देखकर शासन की ओर से बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए किए गए वायदे सिर्फ खोखली बयानबाजी दिखाई दे रहे हैं। पिछले कई दिनों से जिले की बिजली व्यवस्था बेपटरी चल रही है। मंगलवार को हालात और बदतर हो गए। पूरे दिन विद्युत आपूर्ति ठप रही। पहले दोहना से सप्लाई बंद रही। जिसको लेकर सुबह से लेकर दोपहर तक लोगों को बिजली नहीं मिल सकी। जब सप्लाई शुरू की गई तो रोस्टिंग के नाम पर कटौती कर दी गई। ऐसे में पूरा दिन बिन बिजली ही गुजारना पड़ा। गर्मी अधिक होने के  कारण लोगों को दिक्कत भी रही। व्यापार पर भी इसका असर दिखाई दिया। बाजार में लोगों की आवाजाही बेहद कम रही। जिसको व्यापारियों ने भी बिजली कटौती का असर बताया है। 
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने फूंका पुतला 
जहानाबाद में देहात क्षेत्र में भी बिजली सप्लाई शेड्यूल के मुताबिक न होने पर लोगों में गुस्सा रहा। पिछले कई दिनों से हो रही बिजली की आंख मिचौली से लोग पहले ही परेशान थे, कि सुबह तड़के बंद हुई सप्लाई दोपहर बाद भी सुचारू न होने पर गुस्साए लोग विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। एकजुट होकर पहले उपकेंद्र पहुंचे। यहां मौजूद कर्मचारियों से तीखी नोंकझोक भी हुई। संतोषजनक जवाब न मिलने पर लोगों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जिसके बाद पसियापुर चौराहे पर पुतला दहन किया। कस्बे के लोगों का कहना है महकमे के अधिकारी जानबूझ कर समस्या का समाधान करना नहीं चाहते हैं। यही वजह है कि चंद घंटे ही सप्लाई मिल रही है। उन्होंने बिजली सप्लाई शेड्यूल अनुसार दिलाए जाने की मांग की है। पुतला फूंकने वालों में मुनीम खान, शकील कुरैशी, राशिद, फुरकान बेग, हजरत नाहिद खान, महबूब अली, तालिब खान, वसीम खान, सलमान बेग, अयाज खान, तसलीम खान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घुंघचाई में प्रदर्शन, तालाबंदी की चेतावनी 
घुंघचाई में दो दिन से लड़खड़ाई बिजली सप्लाई के विरोध में कस्बे के लोग भड़क गए। पहले विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर समस्या के बारे में जानकारी की, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर गुस्सा और भड़क गया। विद्युत सब स्टेशन पर एकत्र हुए उपभोक्ताओं ने खराब बिजली सप्लाई के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बुधवार तक बिजली सप्लाई दुरुस्त न होने पर बृहस्पतिवार को उप केंद्र में ताला बंदी कर प्रदर्शन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में मयंक मिश्रा, लवी मिश्रा, मिथलेश गुप्ता, अमित, सौरभ अवस्थी, शेखर बाजपेई, अखलेश, राजा गुप्ता, कमलेश, संजय, अनिल, रंजीत, रामकुमार, संजीव, अरविंद आदि थे।  
बिलसंडा। लगातार बढ़ रही गर्मी में हो रही बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली न मिल पाने के कारण लोगों को मुश्किल हो रही है साथ ही बिजली पर आधारित व्यापार भी प्रभावित हो रहे हैं। नामित सभासद आशीष सक्सेना ने बताया कि मात्र दो या तीन घंटे ही बिजली मिल रही। उन्होंने बताया कि 23 मई को मुख्यमंत्री के बरेली आगमन पर वह लोग उन्हें बिजली समस्या से निजात दिलाने को ज्ञापन सौंपेंगे।


मंगलवार को दोहना से सप्लाई बंद रहने के कारण दिनभर दिक्कत रही। इसके बाद रोस्टिंग के चलते कटौती हुई है। देर शाम तक बिजली सप्लाई सुचारू कर दी जाएगी। 
दीपक नेगी, एसडीओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed