{"_id":"64ee42b289273b02ab06e334","slug":"electricity-sub-station-will-be-built-near-padariya-village-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-3422-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पड़रिया गांव के पास बनेगा बिजली सब स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पड़रिया गांव के पास बनेगा बिजली सब स्टेशन
Wed, 30 Aug 2023 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
विघुत उपकेंद्र के लिए टीम के साथ जमीन देखते एसडीओ । संवाद
पूरनपुर। गांव पड़रिया मेंं बिजली सब स्टेशन बनाया जाएगा। मंंगलवार को एसडीओ (बिजली) प्रवीण कनौजिया ने लेखपाल के साथ गांव के पास जमीन देखी। एसडीओ ने इस बाबत तकनीकी रिपोर्ट अधिशासी अभियंता को सौंप दी है।
नगर में तीन बिजली सब स्टेशन है। इनमें एक औद्योगिक सब स्टेशन गांव खमरिया पट्टी के समीप बना है। इससे उद्योगों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाती है। दो सब स्टेशन नगर के अंदर है। इनमें से एक से नगर, जबकि दूसरे से गांवों को बिजली दी जाती है। देहात के सब स्टेशन से 58 गांव जुड़े हैं। अब गांव पड़रिया के समीप एक और बिजली सब स्टेशन बनेगा। इसके लिए ग्राम समाज की जमीन चिह्नित की गई है।
एसडीओ प्रवीण कनौजिया ने मंगलवार को जेई कुलदीप सिंह और हलका लेखपाल के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन देखी। उन्होंने बताया कि इस विद्युत उपकेंद्र से पिपरिया दुलई, सबलपुर, मुजफ्फरनगर और कुर्रैया सब स्टेशन के 25 गांव जोड़े जाएंगे। इससे देहात के विद्युत उपकेंद्र पर भार कम होगा और लोगों को और बेहतर आपूर्ति मिलेगी।