फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity remained disrupted for the whole day due to the procession, people were suffering from heat

Pilibhit News: जुलूस को लेकर दिन भर ठप रही बिजली, गर्मी से बेहाल रहे लोग

Thu, 18 Jul 2024 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Electricity remained disrupted for the whole day due to the procession, people were suffering from heat
पीलीभीत। मुहर्रम के जुलूस को लेकर बुधवार सुबह दस बजे से शहर के अधिकांश इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप रही। जुलूस निकलने के बाद शाम सात बजे आपूर्ति को बहाल किया गया। गर्मी के कारण दिनभर लोग बेहाल रहे।
विज्ञापन

जुलूस को लेकर सुरक्षा के लिहाज से बुधवार सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक 33 केवीए के विद्युत उपकेन्द्र नकटादाना, स्टोर सेन्टर, रामलीला टाउन के आपूर्ति बंद रही। इसके अलावा मझोला, न्यूरिया, भिखरीपुर, रामलीला ग्रामीण के अलावा विद्युत उपकेन्द्र अमरिया के परैवा, विश्नवुर, हिमकरपुर, अमरिया टाउन फीडर की सप्लाई भी बंद रही।
विज्ञापन

दिन में गर्मी अधिक होने से लोग परेशान हुए। बच्चों और बुजुर्गों को अधिक परेशानी हुई। दिन भर आपूर्ति न आने से शाम तक इंवर्टर भी डाउन हो गए। शाम सात बजे के बाद आपूर्ति बहाल होने के बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। जिले भर में जहां ताजियों का जुलूस निकाला गया वहां भी आपूर्ति को बंद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed