{"_id":"5ee5167e8ebc3e42df17f552","slug":"electricity-problem-pilibhit-news-bly4091832197","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेकडाउन होने से गुल हुई कई इलाकों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रेकडाउन होने से गुल हुई कई इलाकों की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। भीषण गर्मी में बिजली कटौती की मार से शहरवासियों को छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। गर्मी के साथ ही बिजली कटौती और ट्रिपिंग की दिक्कत बढ़ती जा रही है। रात-दिन बिजली की आंख मिचौली जारी है। ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की समस्या का अब तक समाधान नहीं हो सका है। शनिवार को ब्रेकडाउन के चलते कई इलाकों में सुबह दो घंटे बिजली सप्लाई बाधित रही।
बिजली सप्लाई को बेहतर बनाने के लिए पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी भले ही तमाम दावे करें, मगर गर्मी बढ़ते ही पूरी व्यवस्था चरमरा गई है। पिछले कई दिनों से बिजली आने जाने का कोई समय नहीं रह गया है। शुक्रवार रात को बिजली की आंखमिचौली ने शहरवासियों को परेशान कर दिया। लोगों की नींद में खलल हो रहा है। शनिवार तड़के नकटादाना सब स्टेशन से जुड़े इलाकों की बिजली ब्रेकडाउन से ठप हो गई। दो घंटे बाद बिजली सप्लाई सुचारु की गई। मगर इसके बाद भी दिन भर फाल्ट के नाम पर कई बार बिजली कटौती हुई। मुख्य बाजार, होली चौराहा, वशीर खां, मदीनाशाह, आसफजान, साहूकारा, डोरीलाल, दुुर्गाप्रसाद, नई बस्ती, सुनगढ़ी, एकता नगर, निरंजनकुंज कॉलोनी समेत कई इलाकों में बिजली आने के बाद भी ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज की दिक्क्त ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया। जिम्मेदार अधिकारी लोड बढ़ने की बात कहकर बच रहे हैं। इस समस्या का सालों बाद भी कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। एसडीओ टाउन अतुल कुुमार ने बताया कि ब्रेकडाउन के चलते सुबह सप्लाई बाधित रही थी। अब सभी जगह सप्लाई सुचारु कर दी गई है।