फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity poles are filled with illegal hoardings, even transformers were not spared

Pilibhit News: अवैध होर्डिंग से बिजली के खंभे अटे, ट्रांसफार्मर भी नहीं छोड़े

Sun, 15 Dec 2024 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 15 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Electricity poles are filled with illegal hoardings, even transformers were not spared
पीलीभीत के रामा कॉलेज मार्ग पर ट्रांसफॉर्मर के पास लगी होर्डिंग।संवाद
पीलीभीत। शहर में बिजली के खंभों पर कब्जा करके इन्हें होर्डिंग से पाट दिया गया है। इन लोगों ने ट्रांसफार्मर भी नहीं छोड़े। कई जगह तो ट्रांसफार्मर होर्डिंग से पूरी तरह ढक गए हैं। इस वजह से हादसे का खतरा बना हुआ है। आए दिन फॉल्ट के चलते उपभोक्ताओं को कटौती का सामना करना पड़ता है। इसके बाद भी न तो बिजली निगम और न ही नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार इस ओर ध्यान दे रहे।
विज्ञापन

यह होर्डिंग शहर की सूरत भी बिगाड़ रहे हैं। कई जगह नियमों की अनदेखी कर बांस-बल्ली पर इन्हें लटकाया गया है तो कई जगह इन्हें बिजली के खंभों पर लगा दिया गया है। टनकपुर हाईवे पर नकटादाना चौराहे के पास रखे दो ट्रांसफार्मर को घेरकर खंभों के सहारे बड़ी-बड़ी होर्डिंग टांगी गई हैं।
विज्ञापन

यहां पर ट्रांसफार्मर और तारों के संपर्क में आने से बड़ा हादसा भी हो सकता है। इसी मार्ग के किनारे कई स्थानों पर बिजली के खंभों से होर्डिंग बांधी गई हैं। किसी भी समय इन पर करंट उतर सकता है और कोई राहगीर घायल हो सकता है। मगर अधिकारियों को यह खतरा नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामा कॉलेज मार्ग पर भी अनदेखी
सुनगढ़ी थाने के करीब भी होर्डिंग को बिजली के खंभे के सहारे लटकाया गया है। यहां से आगे बढ़ने पर रामा काॅलेज मार्ग पर बिजली के खंभे से होर्डिंग लगे हैं। कई अन्य स्थानों पर भी बिजली के खंभे ठेकेदार की कमाई का जरिया बने हैं।



वर्जन :

बिजली के खंभे या फिर ट्रांसफार्मर के पास होर्डिंग लगाना गलत है। इससे हादसा हो सकता है। गलत तरीके से लगाई गई होर्डिंग को लेकर नगरपालिका से बात करके इन्हें हटवाया जाएगा। - पंकज कुमार भारती, प्रभारी अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम

पीलीभीत के रामा कॉलेज मार्ग पर ट्रांसफॉर्मर के पास लगी होर्डिंग।संवाद

पीलीभीत के रामा कॉलेज मार्ग पर ट्रांसफॉर्मर के पास लगी होर्डिंग।संवाद

पीलीभीत के रामा कॉलेज मार्ग पर ट्रांसफॉर्मर के पास लगी होर्डिंग।संवाद

पीलीभीत के रामा कॉलेज मार्ग पर ट्रांसफॉर्मर के पास लगी होर्डिंग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed