{"_id":"649890e28d70d1750d0a93d4","slug":"electricity-kept-crying-throughout-the-day-teams-kept-running-pilibhit-news-c-121-1-pbt1003-127-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दिनभर रुलाती रही बिजली, दौड़ती रहीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दिनभर रुलाती रही बिजली, दौड़ती रहीं टीमें
Mon, 26 Jun 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। बिजली कटौती की समस्या रविवार को भी पूरे दिन लोगों को रुलाती रही। दूधिया मंदिर इलाके में ट्रिपिंग और फाॅल्ट से लोग अभी भी परेशान हो रहे हैं। शहर में पिछले कई दिनों बिजली की समस्या बनी हुई है।
शनिवार की देर शाम से कई जगहों पर छोटे-छोटे फाॅल्ट होते रहे। इससे कई मोहल्लों में आपूर्ति सुचारु रखने के लिए विभाग को काफी जूझना पड़ा। दूधिया मंदिर फीडर में देर रात फिर से खराबी आ गई। इससे यहां घंटों बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। देर रात वहां की बिजली सही हो पाई। तो वहीं लेखराज चौराहा स्थित गीता मंदिर रोड पर एक फेस न आने से उपभोक्ता परेशान रहे।
शहर के चूने वाली गली में पिछले तीन दिनों से लोग बिजली कटौती से परेशान हो रहे हैं। अग्रवाल सभा, काला मंदिर रोड, जोशी टोला, मदीनाशाह, बल्लभनगर मौर्य मार्केट, एकता नगर, अशोक कॉलोनी समेत शहर की ज्यादातर कॉलोनियों में ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। हालांकि विभाग के कर्मचारियों को जहां फाॅल्ट होने की जानकारी मिली, वहां पहुंचकर बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया। संवाद