{"_id":"6647da7e2ae2b8fc8a08eb76","slug":"electricity-failure-in-ashok-colony-for-four-hours-consumers-worried-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-116497-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अशोक कॉलोनी में चार घंटे गुल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अशोक कॉलोनी में चार घंटे गुल रही बिजली, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
बिजली ठीक करते कर्मी । स्रोत - बिजली विभाग
पीलीभीत। शहर में बिजली आपूर्ति सही होने का नाम नहीं ले रही है। बृहस्पतिवार की देर रात से शहर के अलग-अलग मोहल्ले में घंटों बिजली की कटौती की गई तो शुक्रवार को सुबह चार से आठ बजे तक अशोक कॉलोनी के लोगों को बिजली नहीं मिल सकी। इस कारण पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ा।
बृहस्पतिवार की देर रात से बिजली कटौती का सिलसिला शुरू हुआ। शहर के मोहल्ला डालचंद में पहले फेस की समस्या हुई। इसके बाद घंटों बिजली गुल रही। इसी प्रकार आवास विकास फीडर से भी घंटों बिजली नहीं मिल सकी।
दुर्गाप्रसाद मोहल्ले में 33 केवीए उपकेंद्र के बंद होने से बृहस्पतिवार रात में एक बजे से करीब एक घंटा तक बिजली नहीं मिल पाई। इसके अलावा शहर के मोहल्ला मलिक मोहम्मद, खैरूल्ला शाह, नई बस्ती, काला मंदिर, दूधिया मंदिर, लेखराज चौराहा समेत कई इलाकों में बिजली कटौती की समस्या से लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
जेई जहांगीर आलम ने बताया कि जिन क्षेत्रों में समस्या आई है। वहां कर्मचारियों को भेजकर सही करा दिया गया है।
--
बिलसंडा में भी बिजली का संकट
बिलसंडा। गर्मी बढ़ने के साथ ही नगर की बिजली लाइनों पर लोड बढ़ गया है। ओवरलोड होने से फाॅल्ट होने लगे हैं। पक्का तालाब निवासी बृहस्पतिवार की रातभर लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से जूझते रहे। लोगों ने इस संबंध में आला अफसरों से शिकायत की है। संवाद