फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electricity consumption has increased by 40 percent this summer, and the city's transformers are gasping for breath... Unannounced power cuts are a problem.

Pilibhit News: गर्मी में 40 प्रतिशत बढ़ी बिजली की खपत, हांफ रहे शहर के ट्रांसफाॅर्मर... अघोषित कटौती से परेशानी

Thu, 21 May 2026 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption has increased by 40 percent this summer, and the city's transformers are gasping for breath... Unannounced power cuts are a problem.
शादाब।
पीलीभीत। तापमान बढ़ने के साथ शहर में एसी और कूलरों के अंधाधुंध चलने से बिजली की मांग भी बढ़ गई। एक माह में ही बिजली आपूर्ति की 40 प्रतिशत अधिक मांग रही। इस वजह से ट्रांसफाॅर्मर लोड नहीं झेल पा रहे हैं। यही कारण है कि लाइनों में लगातार फॉल्ट हो रहे हैं। अघोषित कटौती के कारण शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, अफसरों का दावा है कि गर्मी को देखते हुए 133 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाई है। 183 नए लगाए गए हैं, लेकिन गर्मी के चलते शहर में लगे ट्रांसफाॅर्मर हांफ रहे हैं।
विज्ञापन

गर्मी का सीजन शुरू होने से पूर्व ही बिजली निगम के अफसरों को बिजली आपूर्ति सुचारू रखने के लिए निर्देश दिए गए। इसके लिए काम कागजों में पूरा कर लिया गया, लेकिन धरातल पर स्थिति अच्छी नहीं है। विभागीय अफसरों का दावा है कि गर्मी के आने से मांग को देखते हुए जिले में करीब 133 ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ाई गई। करीब 183 नए ट्रांसफाॅर्मरों को स्थापित कर कुछ ट्रांसफाॅर्मरों का लोड कम किया गया है। 33 केवीए उपकेंद्र नकटादाना और 33 केवीए उपकेंद्र स्टोर सेंटर पर ट्रांसफाॅर्मरों की पांच-पांच एमवीए की क्षमता को बढ़ाया गया है, लेकिन शहर की मांग को देखते हुए यह सब नाकाफी साबित हो रहे हैं। रोजाना हो रहे फॉल्ट से उपभोक्ताओं को घंटों आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गर्मी में लोगों को आपूर्ति सुचारू रूप से मिल सके। इसको लेकर तैयारियां की गई हैं। लोड लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में फॉल्ट हो रहे है। हालांकि विभागीय स्तर से यहां पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। - आशीष यादव, एक्सईएन
--
एक माह में फुंक गए करीब 75 से अधिक ट्रांसफाॅर्मर
शहर से लेकर देहात तक ट्रांसफाॅर्मरों पर लोड बढ़ा है। ऐसे में लगातार शहर के से लेकर देहात तक रोजाना ट्रांसफॉर्मर फुंक रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल माह में करीब 75 से अधिक ट्रांसफॉर्मर फुंक चुके हैं। वहीं, मई माह में 24 से ज्यादा ट्रांसफॉर्मर फुंक गए हैं। ट्रांसफार्मर खराब होने पर विभाग के पास महज में 20 मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर है, जिनसे सप्लाई को सुचारू किया जा रहा है।

--
इन मोहल्लों में हो रही सबसे अधिक बिजली कटौती
शहर के बल्लभनगर, खकरा फीडर, साहूकारा, तुलाराम, कालामंदिर रोड, नई बस्ती, एकता नगर, रामबिहार कॉलोनी, सिविल लाइंस, सुनगढ़ी आदि मोहल्लों में सबसे अधिक बिजली कटौती हो रही है।

शादाब।

शादाब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed