फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Electric poles became an obstacle in the way of under construction flyover

Pilibhit News: निर्माणाधीन फ्लाईओवर की राह में बिजली के खंंभे बने रोड़ा

Sun, 30 Jul 2023 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 30 Jul 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Electric poles became an obstacle in the way of under construction flyover
आसाम हाइवे पर लगे विघुत पोल । संवाद
पीलीभीत। असम चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर के काम में बिजली के पोल रोड़ा बने हुए हैं। करीब सात महीने से नेशनल हाईवे अथॉरिटी और ऊर्जा निगम के बीच मामला फंसा है। ऊर्जा निगम का कहना है कि उसे खंभे हटाने के लिए अब तक धनराशि नहीं मिली है, जबकि कार्यदायी संस्था का दावा है कि पूरी धनराशि दे दी गई है। बिजली विभाग की ओर से ही खंभे हटाने में देरी हो रही है।
विज्ञापन

जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए असम चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण करीब सात माह पहले शुरू किया गया था। काम के दौरान जद में आए अतिक्रमण को हटाने के बाद पिलर बनाने का काम शुरू कर दिया गया। इसमें भी बिजली के पोल बाधा बन गए। फ्लाईओवर के निर्माण में बाधक 90 खंभों को हटाने के लिए एनएचएआई की ओर से पावर कारपोरेशन से पत्राचार किया गया था।
विज्ञापन

इसमें पहले पांच फीसदी के हिसाब से धनराशि बिजली विभाग को देनी थी। पूरी कवायद के बाद यह प्रतिशत बढा दिया गया। इसके चलते करीब तीन माह तक मामला और लटक गया। अब तय धनराशि बिजली विभाग को देने का दावा किया जा रहा है। इसके बाद भी पोल हटाने का काम अब तक शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में जहां काम को गति नहीं मिल पा रही है, वहीं खंभों से खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
सर्विस लेन का निर्माण भी अटक गया
बिजली के पोल न हट पाने से एक ओर की सर्विस लेन भी अधूरी ही बन सकी है। सर्विस लेन का निर्माण न हो पाने से करीब 90 व्यापारियों का धंधा चौपट होने के कगार पर पहुंच गया है। दरअसल, उनकी दुकानों पर आने-जाने का रास्ता ही बंद हो गया है। ऐसे में उनकी दुकानदारी पर असर पड़ रहा है। दुकानदारों ने कई बार प्रशासन से सर्विस लेन का निर्माण जल्द पूरा कराने की गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

00
बिजली विभागों को तय धनराशि 19.84 लाख रुपये दे दिए गए हैं। अब उन्हें बिजली के पोल हटाने हैं। देरी उनकी ओर से हो रही है। जितनी जल्द पोल हट जाएंगे, काम उसी रफ्तार से आगे बढ़ेगा। -शशांक भार्गव, अधिशासी अभियंता, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed