{"_id":"5f889d158ebc3e9bc10495ac","slug":"electric-chori-pilibhit-news-bly423524480","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर कॉरपोरेशन ने 13 घरों में पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर कॉरपोरेशन ने 13 घरों में पकड़ी बिजली चोरी
विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़ने पहुंची पावर कॉरपोरेशन की टीम।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बिजली चोरी को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार सुबह शहर के कई इलाकों में छापे मारे गए। इस दौरान 13 घरों में कटिया डालकर बिजली इस्तेमाल करते लोगों को पकड़ा गया। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
बिजली सप्लाई सुचारु रखने के लिए बिजली चोरी पर कार्रवाई करने के शासन स्तर से सख्त निर्देश हैं। बिजली चोरी पकड़ने के लिए सुबह-सुबह अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार सुबह पांच से आठ बजे तक अभियान के तहत कार्रवाई की गई। एक्सईएन असीम कुमार, एसडीओ अतुल कुमार, जेई जहांगीर आलम ने पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों और पुलिस के साथ कई मोहल्लों में छापे मारे। खास बात रही कि कटिया डालकर बिजली चोरी करने वाले सोते रह गए और टीम ने बिजली चोरी पकड़ ली। एक्सईएन ने बताया कि मोहल्ला कुंवरगढ़ निवासी अवनीश कुमार, महेंद्र सिंह, सरायखाम निवासी नाज, साजिद आमान रोहेला, मोहल्ला सुनगढी़ निवासी राजेंद्र मिश्र, गणेश प्रसाद, प्रेम राजपूत, फीलखाना निवासी यूसुफ, अयूब, मुन्नो बी, मोहल्ला पंजाबियान निवासी राशिद उल्ला, पकड़िया निवासी सलीम और अबरार के घर बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।