{"_id":"5f1dcd1d8ebc3e63cf370e39","slug":"electrcity-problem-pilibhit-news-bly414139862","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार टूटने से घंटों गुल रही कई इलाकों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार टूटने से घंटों गुल रही कई इलाकों की बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। भीषण गर्मी में एक बार फिर बिजली सप्लाई गड़बड़ा गई। फाल्ट होने के बाद तार टूट गया। इससे शहर के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता बेहाल हो गए। पावर कॉरपोरेशन के व्हाट्सएप ग्रुप पर जानकारी लेनी चाही, मगर वहां से कोई जवाब नहीं मिला। सात घंटे बाद रविवार दोपहर बाद सप्लाई सुचारु हो सकी। इसके बाद भी कई बार बिजली आती-जाती रही।
पिछले कई दिनों से शहरवासियों को बिजली कटौती की मार से जूझना पड़ रहा है। शनिवार रात को ट्रिपिंग की वजह से लोग परेशान रहे। दूसरे दिन रविवार सुबह तड़के ही पेड़ की टहनी टूटकर टनकपुर हाईवे पर बिजली के तार पर गिर गई। इसके बाद फाल्ट होते ही तार भी टूट गया। इससे निरंजनकुंज, एकता नगर, अशोक कॉलोनी, सुभाषनगर, अवधनगर, गांधी स्टेडियम रोड आदि इलाकों की बिजली चली गई। काफी देर इंतजार के बाद भी जब सप्लाई शुरू नहीं हुई तो उपभोक्ताओं ने पावर कॉरपोरेशन की ओर से सूचनाएं आदान-प्रदान के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर जानकारी लेनी चाही, मगर कई मेसेज के बाद भी पावर कॉरपोरेशन के अधिकारी और कर्मचारियों की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। दोपहर करीब एक बजे तारों का सुधार कराकर सप्लाई शुरू की जा सकी। किसी भी जिम्मेदार के जवाब न देने को लेकर उपभोक्ताओं में रोष देखा गया। एसडीओ अतुल कुमार ने बताया कि तारों में फॉल्ट होने की वजह से सुबह कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई की दिक्कत रही थी। इसमें सुधार करा दिया गया है। अब कहीं कोई दिक्कत नहीं है।