{"_id":"5f0b50c08ebc3e639315fe70","slug":"electrcity-problem-pilibhit-news-bly4125156123","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉल्ट और कटौती से पूरनपुर में दूसरे दिन भी लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉल्ट और कटौती से पूरनपुर में दूसरे दिन भी लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। फाल्ट और कटौती से बिजली सप्लाई दूसरे दिन रविवार को भी लड़खड़ाई रही। घंटों बिजली न आने से लोगों को भीषण गर्मी में भारी असुविधा हुई। दो दिन से बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं में रोष है।
शनिवार को हाईटेंशन लाइन के तीन खंभे गिरने से नगर की बिजली सप्लाई ठप रही। देहात के सब स्टेशन से नगर को मात्र कुछ घंटे बिजली मिल पाई थी। दूसरे दिन रविवार को भीषण गर्मी और उमस में फाल्ट और रोस्टिंग से फिर घंटों बिजली सप्लाई ठप रही। शनिवार को आधी रात में मोहल्ला गनेशगंज पूर्वी और फीडर नंबर चार में खराबी से फीडर तीन और चार की बिजली सप्लाई ठप रही। सवा दो बजे स्टेशन रोड पर फाल्ट हो गया। फाल्ट को सही कर बिजली सप्लाई शुरू ही हो पाई थी कि तब तक सुबह सवा छह बजे तेज हवा चलने से फिर फाल्ट हो गया और पूरे नगर की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। रविवार सुबह साढ़े सात बजे बिजली सप्लाई शुरू हुई। तब तक बिजली घर में फाल्ट आ गया। 10.15 बजे रोस्टिंग के चलते बिजली सप्लाई डेढ़ घंटा ठप रही। 11.45 बजे सप्लाई शुरू होते ही एलआईसी कार्यालय के समीप 11 हजार केवीए का तार टूट गया। फिर 2.15 बजे फिर रोस्टिंग में एक घंटा बिजली कटौती हो गई। रविवार 3.15 बजे नगर के फीडर दो और तीन की बिजली सप्लाई सुचारु हो पाई। मगर, फीडर चार में फाल्ट को लेकर शाम चार बजे तक बिजली सप्लाई सुचारु नहीं हो सकी। बिजली सप्लाई घंटों बाधित रहने से गर्मी और उमस में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। पावर कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार ने बताया कि सब स्टेशन में एक ब्रेकर और डिस्क में फाल्ट आ गया था। इससे बिजली सप्लाई ठप रही। जब तक सप्लाई शुरू होती, तब तक रोस्टिंग में दो बार ढाई घंटे बिजली सप्लाई बंद हुई।