फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   elecrricity

पांच घंटे गुल रही शहर के मुख्य बाजार की विद्युत सप्लाई

Sat, 20 Mar 2021 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
elecrricity
पीलीभीत। शहर में मुख्य बाजार के ट्रांसफार्मर में शुक्रवार दोपहर खराबी आ गई, जिससे बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। ट्रांसफार्मर ठीक होने पर करीब पांच घंटे बाद बिजली सप्लाई चालू हो सकी।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर लोटन महाराज चौराहे के पास लगे ट्रांसफार्मर से मुख्य बाजार को बिजली सप्लाई की जाती है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे मुख्य बाजार की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। इसकी सूचना व्यापारियों ने एसडीओ को दी। एसडीओ ने करीब एक बजे कर्मचारियों को फाल्ट ठीक करने के लिए भेजा। ट्रांसफार्मर को दुरुस्त करने में कर्मचारियों को कई घंटे लगे। इस बीच बाजार की विद्युत सप्लाई बंद रही। शाम चार बजे कर्मचारी फाल्ट ठीक कर सके। इसके बाद मुख्य बाजार की विद्युत सप्लाई शुरू हो सकी। पांच घंटे तक विद्युत सप्लाई बंद रहने से व्यापारियों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

एसडीओ अतुल वर्मा ने बताया कि बाजार में रखे ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई थी। करीब डेढ़ बजे इसकी सूचना मिली थी। कर्मचारियों को मौके पर ट्रांसफार्मर में हुए फाल्ट को सही करने के लिए भेज दिया गया। फाल्ट को कर्मचारियों ने चार बजे तक दुरुस्त कर दिया। इसके बाद बाजार में विद्युत सप्लाई शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed