{"_id":"588b4aef4f1c1b476fcf57f4","slug":"elderly-woman-killed-by-lightning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत से लौट रही बुजुर्ग महिला की बिजली गिरने से मौत हो गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। ग्राम करनपुर चक निवासी प्यारेलाल की पत्नी 55 वर्षीय जमुना देवी खेत पर काम करने गई थी। वहां से दोपहर करीब ढाई बजे घर लौटते समय अचानक बिजली गिरने से जमुना देवी की मौत हो गई। गांव वालों की सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर आ गई और ग्रामीणों से पूछताछ की। जमुना देवी के तीन बेटियां सोना, शिवरानी, मिथिलेश और एक बेटा 28 वर्षीय भगवानदास है। हादसे का पता लगने पर परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन