{"_id":"685c3a94bce0a3a22902dd3f","slug":"elderly-resident-of-sherpur-admitted-in-aiims-found-corona-positive-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138500-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: एम्स में भर्ती शेरपुर निवासी बुजुर्ग मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: एम्स में भर्ती शेरपुर निवासी बुजुर्ग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
पूरनपुर। दिल्ली एम्स में भर्ती शेरपुर के बुजुर्ग जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए। परिवार के अन्य सदस्यों की जांच के लिए पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को घर पर ताला लटकता मिला। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मोहल्ले के लोगों की जांच करेगी।
शेरपुरकलां के मोहल्ला नवदिया निवासी सगीर बेग (80) का इलाज लंबे समय से दिल्ली के सफदरगंज के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। 20 दिन पहले बुजुर्ग की हालत खराब होने पर परिजन उन्हें सफदरगंज अस्पताल ले गए। तीन दिन इलाज के बाद बुजुर्ग को दिल्ली के एम्स के लिए रेफर किया गया।
शेरपुर कलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक आशिफ खां ने बताया कि एम्स में 24 जून हुई जांच में सगीर कोरोना पॉजिटिव निकले। इसकी रिपोर्ट जिला मुख्यालय पहुंची। सीएमओ के निर्देश पर बुजुर्ग के परिजनों की जांच के लिए टीम घर पहुंची तो वहां ताला लगा था।
विज्ञापन
पता चला कि परिजन बुजुर्ग के साथ दिल्ली में हैं। उन्होंने बताया अब मोहल्ले के लोगों की जांच के निर्देश मिले हैं। बृहस्पतिवार को जांच कराई जाएगी।