{"_id":"6805309698140aabc3003e6b","slug":"elderly-man-injured-in-bull-attack-dies-during-treatment-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-134462-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सांड़ के हमले में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सांड़ के हमले में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
मृतक रामचंद्र
बरखेड़ा। खेत में फसल की रखवाली के समय सांड़ के हमले में घायल हुए गांव सेमर गौटिया निवासी बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई। सांड़ का सींग किसान के पेट में घुस गया था। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।
बरखेड़ा क्षेत्र के गांव सेमर गौटिया निवासी रामचंद (56) 13 अप्रैल को अपने खेत पर फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी समय खेत में एक छुट्टा सांड़ घुस आया। रामचंद्र से डंडा दिखाकर सांड़ को खदेड़ने का प्रयास किया। इस पर सांड़ ने किसान पर हमला कर दिया। सांड़ का एक सींग रामचंद्र के पेट में घुस गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर बरेली हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां रविवार सुबह करीब चार बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक रामचन्द्र खेती व मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया है।