{"_id":"6675db86bed9620a8101cb98","slug":"elderly-man-dies-in-bike-moped-collision-three-injured-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-118274-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बाइक-मोपेड में टक्कर में बुजुर्ग की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बाइक-मोपेड में टक्कर में बुजुर्ग की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
घटनास्थल पर एकत्र लोग । स्रोत- ग्रामीण
पूरनपुर। बाइक-मोपेड की टक्कर में बीसलपुर के गांव जंगरौली निवासी हेमराज दास (60) की मौत हो गई, जबकि तीन लोग जख्मी हो गए। सीएचसी लाए गए घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
हादसा पूरनपुर-माधोटांडा मार्ग पर गांव रुरिया सलेमपुर के पास हुआ। बीसलपुर के गांव जंगरौली निवासी बाबा हरिदास (60), अपने साथी गांव निवासी बाबा हेमराज (60) के साथ मोपेड से माधोटांंडा की ओर जा रहे थे।
इधर, माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव रानीगंज निवासी बृजेश (28), दुर्गेश (25) बाइक से नगर को जा रहे थे। गांव रुरिया सलेमपुर के पास बाइक, मोपेड में टक्कर हो गई, जिसमें बाबा हेमराज की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर क्राइम हरसिंह पाल ने बताया कि सूचना पर हेमराज के शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।