फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Elderly man accused of attempted rape of a teenage girl sent to jail.

Pilibhit News: किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का आरोपी वृद्ध भेजा गया जेल

Fri, 26 Jun 2026 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Elderly man accused of attempted rape of a teenage girl sent to jail.
आरोपी नौबत सिंह
जहानाबाद क्षेत्र में बुधवार शाम सामने आई थी घटना, पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर की कार्रवाई
विज्ञापन

जहानाबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय मानसिक रूप से अस्वस्थ किशोरी को कमरे में बंद कर छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी 80 वर्षीय वृद्ध के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने जहानाबाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 24 जून शाम करीब छह बजे उसके घर पर कोई नहीं था। उसकी मानसिक रूप से कमजोर 16 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी। तभी मौका पाकर आरोपी 80 वर्षीय नौबत सिंह घर में घुस आया। पुत्री के मानसिक रूप से कमजोर होने का फायदा उठाकर आरोपी ने उसे कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद आरोपी ने पुत्री के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुत्री के शोर मचाने पर गांव के लोगों ने दरवाजा खटखटाया। किसी ने पुत्री ने दरवाजा खोला तो गांव के लोगों ने पुत्री को डरा सहमा देखा। जानकारी होने पर परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए और आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और थाने ले जाकर उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि पीड़िता मेडिकल परीक्षण करने के बाद आगे की विधिक प्रक्रिया पर अमल किया जाएगा। पुलिस को गंभीरता के साथ विवेचना के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed