फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   elderly death of tree twig broke down

पीपल की टहनी टूटकर गिरी, वृद्ध की मौत, पांच घायल

Sat, 20 Jul 2019 08:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
elderly death of tree twig broke down
बीसलपुर। पीपल की टहनी टूटकर गिरने से उसकी छांव में बैठकर बातचीत कर रहे वृद्ध किसान की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर पीलीभीत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के चलते गांव में खलबली मची रही।
विज्ञापन

दियोरियाकलां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुर निवासी 65 वर्षीय घासीराम शर्मा खेती करते थे। शनिवार दोपहर को वह गांव में ही प्राइमरी विद्यालय के पास स्थित पीपल के पेड़ की छांव में बैठे थे। उनके साथ गांव के ही 64 वर्षीय ख्यालिराम वर्मा, 35 वर्षीय शंकरलाल, 55 वर्षीय पूरनलाल, 61 वर्षीय रामस्वरूप, 30 वर्षीय ओमकार भी थे। सभी आपस में बातचीत कर रहे थे। इस बीच पेड़ की टहनी टूटकर गिर गई। इसमें दबकर घासीराम शर्मा की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। इसकी चपेट में आकर रामस्वरूप का सेलर भी क्षतिग्रस्त हो गया। शोर पर काफी ग्रामीण जमा हो गए। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया, वहां हालत गंभीर होने पर ख्यालिराम और शंकरलाल को पीलीभीत के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर पहुंची दियोरियाकलां कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। हादसे में वृद्ध की मौत के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई है। पत्नी सावित्री देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटे मुन्नालाल, रामस्वरूप और चार बेटी सूरजमुखी, तारावती, ज्ञान देवी, गयावती हैं। कोतवाल दियोरियाकलां शहरोज अनवर ने बताया कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed