{"_id":"6890f9eb4b24117cf2052d62","slug":"eight-women-operators-joined-will-soon-take-over-the-responsibility-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-141132-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आठ महिला परिचालकों ने किया ज्वाइन, जल्द संभालेंगी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आठ महिला परिचालकों ने किया ज्वाइन, जल्द संभालेंगी जिम्मेदारी
विज्ञापन
पीलीभीत। बरेली में जुलाई में आयोजित रोजगार मेले में चयनित 18 महिला परिचालकों में बीते दिनों पीलीभीत डिपो में आठ ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। 10 ने किन्हीं कारणों ने कार्यभार नहीं संभाला है, उन्हें जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। जिन्होंने कार्यभार संभाल लिया है उन्हें विभागीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
स्थानीय डिपो से 117 बसों का संचालन दिल्ली, कानपुर, आगरा, वाराणसी सहित अन्य मार्गाें पर किया जाता है। परिचालकों की कमी से आठ से दस बसों का संचालन न होने से डिपो को रोजाना लाखों रुपये का नुकसान हो रहा था। वहीं स्थानीय मार्गाें पर डग्गामारी हावी रहती थी।
दो माह पहले जून में बरेली में रोजगार मेले का आयोजन हुआ था। इसमें पीलीभीत डिपो के लिए 38 महिला परिचालकों की नियुक्ति हुई। 32 महिला परिचालकों ने यहां आकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। छह ने अन्य कारणों से यहां पहुंचकर ज्वाॅइन नहीं किया।
विज्ञापन
जुलाई में दोबारा बरेली में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें स्थानीय डिपो के लिए 18 महिला परिचालकों का चयन हुआ। इसमें से आठ महिला परिचालकों ने यहां पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने वाली महिला परिचालकों का विभागीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। उम्मीद है कि नए परिचालक मिल जाने से रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर परिवहन सेवाएं सुगम हो सकेंगी।
एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ महिला परिचालकों ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 10 ने कुछ कारणों से अभी कार्यभार ग्रहण नहीं किया है, जिन्हें जल्द कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।