फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eight thousand rupees were cheated in the name of getting a job

Pilibhit News: नौकरी लगवाने के नाम पर आठ हजार ठगे

Wed, 25 Sep 2024 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Eight thousand rupees were cheated in the name of getting a job
बिलसंडा। नौकरी लगवाने के नाम पर आठ हजार रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पुराना अस्पताल निवासी लालाराम कश्यप ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री का फेसबुक के जरिये राहुल यादव नाम के व्यक्ति से संपर्क हुआ। इसके बाद अगस्त माह से मोबाइल नंबर पर बातचीत होने लगी। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। 24 अगस्त को पुत्री के साथ कस्बे के तिकोनीय पार्क तिराहे पर पहुंचे और उक्त व्यक्ति को आठ हजार रुपये दे दिए।

आरोपी ने 10 दिन में नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बाद संपर्क करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा। इसके बाद दोनों ओर से ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई। जानकारी करने पर व्यक्ति का सही नाम विनेश पांडेय निवासी ग्राम सिमरा, बिलसंडा निकला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed