फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Egg trader died due to heat stroke

Pilibhit News: लू लगने से अंडा व्यापारी की हुई मौत

Mon, 03 Jun 2024 03:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Egg trader died due to heat stroke
प्रेम शंकर का फाइल फोटो ।
बीसलपुर (पीलीभीत)। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद के एक अंडा विक्रेता की शनिवार को देर शाम मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि लू लगने से मौत हुई है।
विज्ञापन


मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी श्यामू गुप्ता ने बताया कि उनके पिता प्रेमशंकर गुप्ता रंपुरा चौराहे पर अंडे का ठेला लगाते थे। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी में उन्हें लू लग गई। बृहस्पतिवार को उनकी हालत काफी बिगड़ गई। वह सांस के रोगी पहले से ही थे। उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को देरशाम उनकी मौत हो गई।

रविवार को सुबह गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि सोमवार को सुबह वह मृतक के घर टीम भेजकर जांच कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed