फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ' Efforts to achieve an objective certainty '

‘मेहनत से निश्चित है उद्देश्य की प्राप्ति’

Tue, 26 Apr 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो  पूरनपुर।
ब्यूरो  पूरनपुर। Updated Tue, 26 Apr 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
 ' Efforts to achieve an objective certainty '
लैपटॉप वितरण समारोह - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- पूरनपुर में लैपटॉप वितरण समारोह में बोले विधायक पीतमराम 
- हाईस्कूल, इंटर के मेधावियों की सूची में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज ने मारी बाजी
- समारोह में गैरहाजिर रहे दस मेधावियों को अब डीआईओएस कार्यालय से मिलेंगे लैपटॉप

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में लैपटॉप वितरण समारोह में तहसील क्षेत्र के विभिन्न कालेजों के इंटरमीडिएट और हाईस्कूल के 49 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटे गए। लैपटॉप हाथ में आते ही मेधावी विद्यार्थियों की खुशी का ठिकाना नही रहा। समारोह में गैरहाजिर रहे दस विद्यार्थियों का अब डीआईओएस कार्यालय से लैपटॉप मिलेगा।

समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। बच्चों ने मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की। समारोह में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, जेसीज रिवर्डेल इंटर कालेज, सीएंडजे इंटर कालेज कलीनगर, पंचमदास इंटर कालेज पूरनपुर, गुरुनानक इंटर कालेज पूरनपुर, सनातन धर्म इंटर कालेज पूरनपुर, शारदा इंटर कालेज कबीरगंज, एपी इंटर कालेज पूरनपुर, लाल बहादुर इंटर कालेज चंदिया हजारा, खालसा इंटर कालेज नवदिया सुल्तानपुर, एसआरएन लाल इंटर कालेज जोगराजपुर, जीएनपी कालेज करनापुर शाहगढ़ के 49 यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप दिया गया। तहसील क्षेत्र के लैपटॉप के लिए चयनित बच्चों में सर्वाधिक चालिस बच्चे सरस्वती विद्या मंदिर के और 19 बच्चे अन्य कालेजों के है। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक पीतमराम ने कहा कि मेहनत से उद्देश्य की प्राप्ति निश्चित है। मेहनत और दृढ़ संकल्प सफलता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा का स्तर सुधारने की जरुरत है। इसके तहत चार इंटर कालेज और खुले है। मेधावियों को पुरस्कृत करने की योजना के तहत बच्चों को लैपटॉप मिले हैं। जो बच्चे योजना में पुरस्कृत होने से रह गए, वे कड़ी मेहनत करें। ताकि हर विद्यार्थी को लैपटॉप मिले। डीआईओएस जेके वर्मा ने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। मेहनत पर सफलता निश्चित मिलती है। भविष्य में सदैव टॉपर रहकर अच्छे नागरिक बनो। बगैर मेहनत मिली सफलता मात्र क्षणिक होती है। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विद्या मंदिर के चालिस छात्रों के मेधावी होने पर कालेज स्टाफ बधाई का पात्र है। अन्य स्कूलों के बच्चे और शिक्षक भी मेहनत करें। ताकि उनके स्कूल और बच्चों का नाम रोशन हो। उन्होंने बच्चों से लैपटॉप का शिक्षा के लिए सदुपयोग करने का आह्वान किया। समारोह का संचालन राजीव मोहन अग्रवाल और राजीव कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष रवि गुप्ता, मोती लाल गुप्ता, केशव कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह, पब्लिक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. धनपाल शर्मा, शाहगढ़ के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी, व्यापारी नेता दुष्यंत शुक्ला, हाजी लाडले, अवधेश कुमार मिश्र, रामरतन लाल वर्मा, महावीर प्रसाद मिश्र, बलराम वर्मा, ऋषि पांडेय, गिरिजा शर्मा, राधा अग्रवाल, योगेश शर्मा, राकेश शर्मा, श्रीपाल शर्मा व कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed