फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Efforts for the revival of Gomti River are in full swing.

Pilibhit News: गोमती के पुनरुद्धार के लिए कवायद तेज

Thu, 28 May 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Efforts for the revival of Gomti River are in full swing.
केंद्रीय जलश​क्ति मंत्री आरआर पाटिल से मुलाकात करते केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद। स्रोत सोशल मी
कलीनगर। गोमती नदी और उसके उद्गम स्थल को पुनरुद्धार करने की कवायद तेजी पकड़ने लगी है। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद जितिन प्रसाद ने बुधवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात कर मां गोमती से जुड़ी विकास योजनाओं और उद्गम स्थल के सौंदर्यीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की। माना जा रहा है कि जल्द ही इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए बजट आवंटित हो सकता है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र में ऐतिहासिक गोमती नदी का उद्गम स्थल स्थित है। धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व रखने वाली यह नदी समय के साथ अपने अस्तित्व के संकट से जूझ रही है। उद्गम स्थल से जनपद सीमा तक लगभग 47 किलोमीटर के दायरे में कहीं यह नदी झील का रूप ले चुकी है तो कहीं केवल एक पतली जलधारा बनकर रह गई है।
विज्ञापन

गोमती नदी की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार ने इसके संरक्षण और पुनर्जीवन की दिशा में प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में वर्ष की शुरुआत में केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद के प्रयासों से जलशक्ति मंत्रालय ने गोमती उद्गम स्थल के संरक्षण, पुनर्जीवन और सौंदर्यीकरण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कराने को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की जिम्मेदारी जलशक्ति मंत्रालय के अधीन कार्यरत वैपकोस लिमिटेड को सौंपी है। विशेषज्ञों की टीम लगातार क्षेत्र का सर्वे कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने में जुटी रही। सूत्रों के मुताबिक गोमती उद्गम स्थल के सौंदर्यीकरण और नदी पुनर्जीवन की विस्तृत योजना लगभग तैयार हो चुकी है।
इधर, बुधवार को केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से हुई मुलाकात के बाद इस परियोजना को गति मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed