फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Efforts are being made to eliminate opposition parties in SIR: Divya

एसआईआर में विपक्षी दलों को खत्म करने का हो रहा प्रयास: दिव्या

Fri, 06 Feb 2026 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Efforts are being made to eliminate opposition parties in SIR: Divya
बीसलपुर में अपने आवास परपत्रकारों को फर्जी आपत्ति पत्र दिखातीं दिव्या गंगवार।  संवाद
पत्रकार वार्ता में सपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लगाया आरोप
विज्ञापन

बीसलपुर। सपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार ने कहा कि एसआईआर के बहाने विपक्षी दलों को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है।
राष्ट्रीय सचिव ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता में कहा कि एसआईआर के नाम पर पात्र मुसलमानों के वोट भी काटे जा रहे हैं। वोट जाने वाले मतदाताओं से आपत्तियां तो ली जा रहीं, लेकिन उनका निस्तारण नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ता भगवान दास प्रजापति के नाम से 332 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं, जबकि उन्होंने एक भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई। बताया कि पंजाबी काॅलोनी के एक व्यक्ति के नाम से 193 आपत्तियां दर्ज कराई गई हैं। मोहल्ला छेदालाल कॉलोनी के एक युवक की ओर से 150 आपत्तियां दर्ज कराए जाने की बात कही जा रही। मगर इन लोगों ने एक भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई है। वोट बनाने और काटने के नाम पर तानाशाही की जा रही है। संबंधित नियमों को तोड़ा जा रहा है। योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। कहा कि नगर क्षेत्र में मुसलमानों के वोट ज्यादा काटे जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कम काटे जा रहे हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र में 30 से 35 हजार मुसलमानों के वोट काटे जाने की योजना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed