{"_id":"682cc640da082142f40a5fc6","slug":"effigy-of-minister-dharampal-singh-burnt-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-136299-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मंत्री धर्मपाल सिंह का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मंत्री धर्मपाल सिंह का फूंका पुतला
Tue, 20 May 2025 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 20 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर के नकटादाना चौराहे पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका।
नकटदाना चौराहा पर एकत्र हुए पदाधिकारियों का कहना था कि मंत्री द्वारा बजरंग दल कार्यकर्ताओं को गुंडा कहने का विरोध किया जा रहा है। आरोप लगाया कि मंत्री ने वोट बैंक के निज स्वार्थ के लिए हिंदूवादी नेताओं पर अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने मंत्री के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद चौराहा पर पुतला फूंका। मांग की गई कि मंत्री सार्वजनिक रूप से बजरंग दल से माफी मांगे। माफी न मांगने की स्थिति में देशभर में विरोध प्रदर्शन को आगे बढ़ाने की चेतावनी दी। इस मौके पर प्रिंस गौड़, राम अनुज समेत पदाधिकारी मौजूद रहे।