फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Effective methods of teaching told to teachers in training class

Pilibhit News: प्रशिक्षण वर्ग में आचार्यों को बताए शिक्षण के प्रभावी तरीके

Mon, 21 Jul 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Effective methods of teaching told to teachers in training class
पीलीभीत। शहर के चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को संकुल स्तरीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हुआ। इसमें आचार्यों को शिक्षण के प्रभावी तरीके बताए गए।
विज्ञापन


प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि विभाग संघ चालक ओमप्रकाश ने किया। प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने अतिथियों का परिचय कराया। संगीताचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने सभी का पटका पहनाकर स्वागत किया। मुख्य वक्ता ने कहा कि विद्या भारती रूपी गंगा में डुबकी लगाकर मस्तिष्क रूपी लोटा में ज्ञान रूपी गंगाजल लेकर अपने घर, विद्यालय, समाज और राष्ट्र को पवित्र करने का प्रयास करें।
विज्ञापन


विद्या मंदिर बीसलपुर के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने प्रशिक्षण वर्ग की विस्तृत रूपरेखा रखी। प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञ के रूप में पूर्व प्राचार्य उपाधि महाविद्यालय डॉ. एसके शर्मा, पूर्व प्रवक्ता भौतिक विज्ञान लक्ष्मीकांत शर्मा, प्रवक्ता गणित अविनाश चंद्रा, प्रवक्ता अंग्रेजी एनएम सक्सेना, सामाजिक विज्ञान अनुज मिश्रा, संजय मिश्रा विद्या मंदिर पूरनपुर के प्रधानाचार्य शिव मोहन पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed