{"_id":"66537ca2ead6b1f69a07f1a8","slug":"effect-of-remal-can-be-seen-in-terai-also-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-116917-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: तराई में भी दिख सकता है रेमल का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: तराई में भी दिख सकता है रेमल का असर
विज्ञापन
रविवार की दोपहर तेज धूप एवं गर्मी के चलते शहर की स्टेशन रोड पर सन्नाटा पसरा रहा । संवाद
पीलीभीत। बंगाल की खाड़ी में उठने वाले चक्रवाती तूफान रेमल का असर तराई के जिले में भी देखने को मिल सकता है। इसके असर के चलते तेज हवा के चलने व बादल छाए रहने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी में उठने वाला तूफान जिसको रेमल नाम दिया गया है वह तराई के इस जिले में भी अपना असर दिखा सकता है। मौसम वैज्ञानिक एसएस ढाका ने बताया बुधवार को बंगाल की खाड़ी में उठने वाला तूफान एक गंभीर चक्रवात के रूप में पश्चिम बंगाल और पड़ोसी देश बांग्लादेश के तटों से टकरा सकता है।
जिसके असर के चलते आने वाले दिनों में तेज हवा के बहने, बादल छाए रहने के साथ बूंदा-बांदी की संभावना भी है। भीषण गर्मी में रेमल के असर के चलते गर्मी से राहत की उम्मीद की जा सकती है। रविवार को जिले का अधिकतम 41.1 व न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय बादलों के आने-जाने का क्रम बना रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार इन दिनों बढ़ रहा तापमान गन्ने और धान के लिए मुफीद है।