फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eeco drivers misbehaved with depot drivers and conductors; created a ruckus.

Pilibhit News: डिपो के चालक-परिचालकों से ईको चालकों ने की अभद्रता, हंगामा

Sun, 21 Jun 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Eeco drivers misbehaved with depot drivers and conductors; created a ruckus.
पीलीभीत। संवारियों को लेकर डिपो के चालक-परिचालकों से ईको चालकों ने शनिवार की दोपहर अभद्रता कर दी। इससे चौराहे पर जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के चलते करीब आधे घंटे तक रोडवेज डिपो की बसों का संचालन प्रभावित रहा। मामले की सूचना एआरएम को दी गई। एआरएम ने आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो पर पर्याप्त जगह न होने से रोडवेज बसों का संचालन नौगवां चौराहे से किया जा रहा है। नौगवां चौराहे से ही अवैध रूप से ईको वाहनों का संचालन किया जा रहा है। ईको वैन के संचालन से डिपो की बसों को सवारियां कम मिल पाती हैं। इससे डिपो का राजस्व भी प्रभावित हो रहा है। ईको कारों का संचालन बंद हो। इसको लेकर लगातार डिपो के कर्मचारियों की ओर से विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले करीब दो महीनों से ईको कारों का संचालन यहां से नहीं किया जा रहा है। वहीं, करीब तीन से चार दिनों से दोबारा से इनका संचालन शुरू कर दिया गया। शनिवार को भी सवारियां बैठाने को लेकर ईको कार चालकों ने डिपो के बस संचालकों से अभद्रता की। एआरएम प्रांशु पाठक ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। इसको लेकर एआरटीओ के साथ मिलकर कार्रवाई कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed