फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   education

औचक निरीक्षण में मिलीं तमाम खामियां, डीआईओएस का वेतन रोका

Fri, 12 Feb 2021 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
education
पीलीभीत। डीएम के औचक निरीक्षण में डीआईओएस कार्यालय में अव्यवस्थाओं की परत दर परत पोल खुलती चली गई। डीआईओएस समेत अन्य कर्मचारी गैर हाजिर मिले। जगह-जगह गंदगी और सामान का रख-रखाव भी ठीक नहीं मिला। गैर हाजिर रहने पर सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। वहीं अव्यवस्थाएं दूर होने तक डीआईओएस का वेतन रोक दिया गया।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे औचक निरीक्षण को डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। कोई कर्मचारी बाद में आवाजाही न कर सके, इस वजह से मेनगेट को बंद कराकर एक सिपाही को निगरानी के लिए खड़ा कर दिया गया। कर्मचारियों की उपस्थिति चेक की गई। इसमें डीआईओएस समेत सात कर्मचारी गैर हाजिर मिले। कार्यालय में उपस्थित स्टाफ ने पूछने पर बताया कि डीआईओएस भ्रमण पर निकले हुए हैं। इस पर डीएम ने भ्रमण रजिस्टर देखा, मगर उसमें डीआईओएस के भ्रमण पर जाने की जानकारी अंकित नहीं थी। इस पर नाराजगी जताई। डीएम ने डीआईओएस संतप्रकाश, वरिष्ठ सहायक पार्वती, उर्दू अनुवाद फयाज अहमद, वित्त एवं लेखाधिकारी सर्वेश कुमार, कनिष्ठ सहायक त्रिलोकी, वाहन चालक एवं जिला पुस्तकालय के प्रभारी ह्दय शर्मा एवं जिला परियोजना कार्यालय के लेखाकार चंद्रसेन का नो वर्क नो पे के आधार पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जवाब तलब किया गया। सभी पटल सहायकों के काम भी देखे। परिसर के बड़े हॉल में 20 से 25 अलमारियां रखी मिली, अन्य सामान भी अव्यवस्थित था। इसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए गए। चहारदीवारी टूटी और जगह-जगह गंदगी मिलने पर डीएम नाराज हुए। शौचालय और स्टोर रूम में निष्प्रोज्य सामग्री मिली, इस पर फटकार लगाई। डीएम ने सुधार कराते हुए खाली जगह पर सौंदर्यीकरण कार्य कराने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि जब तक कार्यालय को व्यवस्थित और दिए दिए निर्देशों का अनुपालन नही किया जाता तब तक डीआईओएस का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा। जिला पुस्तकालय का भी निरीक्षण किया। वहां रखी पुस्तकों की नंबरिंग नहीं थी। रोशनी की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं पाई गई। इसे व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। परिसर में स्थित जिला परियोजना कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। यहां एक लेखाकार गैर हाजिर मिला। उसका भी एक दिन का वेतन काटने और खराब वाटर कूलर को ठीक कराने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा कार्यालय के बाहर किए गए अतिक्रमण को भी हटवाया। सड़क पर लगे फ्लैक्स भी हटवा दिए गए। डीएम ने बताया कि कई कमियां मिली थी। उन्हें दूर कराने को कहा गया है। कार्यालय व्यवस्थित होने तक डीआईओएस का वेतन रोका गया है। अन्य गैरहाजिर कर्मचारियों का एक दिन का वेतन कटेगा।
विज्ञापन

अमरिया ब्लॉक में आठ कर्मचारी मिले गैरहाजिर
एसडीएम रामदास ने शुक्रवार सुबह 10.34 बजे ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सहायक विकास अधिकारी अखिलेश कुमार, लेखाकार सौरभ सक्सेना, संविदाकर्मी विनोद कुमार, अफजल अली, दान सिंह, इंद्रजीत, दिनेश कुमार, मुस्तकीम गैरहाजिर मिले। भ्रमण पुस्तिका चेक की गई। इसके अनुसार कोई भी भ्रमण पर नहीं गया था। यह भी सामने आया कि बीडीओ की तैनाती न होने के कारण जन सुनवाई नहीं हो पा रही है। यह भी सामने आया कि कार्यालय भी समय पर नहीं खुल पाता है। एसडीएम ने गैरहाजिर कर्मचारियों पर कार्रवाई की संस्तुति कर डीएम को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed