फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Education news in district.

यूपी बोर्ड परीक्षा-2026: आठ केंद्र कटे, 11 नए जुड़े, 69 केंद्रों पर होगी परीक्षा

Tue, 30 Dec 2025 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 30 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Education news in district.
पीलीभीत। यूपी बोर्ड की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची मंगलवार जारी कर दी गई है। आपत्तियों के निस्तारण और सत्यापन के बाद प्रस्तावित सूची से आठ केंद्रों को हटाया है और 11 नए परीक्षा केंद्र जोड़े गए हैं। साथ ही जिले में कुल 69 परीक्षा केंद्रों पर अंतिम मुहर लग गई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर मार्च तक चलेंगी। इसे लेकर डीआईओएस कार्यालय की ओर से पहले चरण में 66 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए थे। छह दिसंबर तक अभिभावकों, छात्र-छात्राओं, स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से आपत्तियां मांगी गई थीं। इस दौरान केंद्रों की दूरी, छात्र संख्या, मूलभूत सुविधाओं की कमी और नए केंद्र बनाए जाने को लेकर बड़ी संख्या में प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए थे। आपत्तियों के निस्तारण के बाद सूची बोर्ड को भेजी गई। इसके बाद भी कई विद्यालय संचालकों ने अपने संस्थान को परीक्षा केंद्र बनाए जाने और सूची से हटाए जाने के लिए दोबारा आवेदन किए। एसडीएम स्तर पर किए गए भौतिक सत्यापन में कुछ विद्यालयों में आवश्यक व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप नहीं पाईं।
विज्ञापन

इसके चलते आठ परीक्षा केंद्रों को अंतिम सूची से हटा दिया गया। इनमें नत्था देवी इंटर कॉलेज रुपपुर कमालू, राजकीय हाईस्कूल टंडोरपुर, जय सत गुरुदेव सविता आत्माराम इंटर कॉलेज महदिया पूरनपुर, उमाशंकर मैमोरियल इंटर कॉलेज पैतबोझी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज खमरिया पुल, राजकीय इंटर कॉलेज शेर मोहम्मद, श्रीरामलाल इंटर कॉलेज सबलपुर रंपुरा फकीरे पूरनपुर और मॉडल इंटर कॉलेज माधोपुर अमरिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 11 केंद्रों को किया गया है शामिल
इन केंद्रों के हटने के बाद सत्यापन के बाद 11 नए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र के रूप में शामिल किया गया है। इनमें चिरौंजी लाल वीरेंद्र पाल इंटर कॉलेज, जेसीज रिवरडिल स्कूल पूरनपुर, एसजीटीबी इंटर कॉलेज बड़ापुरा अमरिया, गुरु नानक इंटर कॉलेज मुड़ैलिया भैंसहा, उमराव सिंह इंटर कॉलेज दियोरिया कला, चौधरी उमराव सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, एसजीएस हाईस्कूल माला बाजार, चौधरी निहाल सिंह इंटर कॉलेज ऐमी, निशा गर्ल्स इंटर कॉलेज बीसलपुर, एसबीपी इंटर कॉलेज मुड़ैया रतनापुरी और जीडीएसके इंटर कॉलेज सफौरा बीसलपुर शामिल हैं। इन नए केंद्रों को जोड़ने के बाद जिले में परीक्षा केंद्रों की संख्या 69 हो गई है। इस पर बोर्ड की ओर से अंतिम स्वीकृति दी है। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली, फर्नीचर, सीसीटीवी और सुरक्षा समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed