फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Eco collided with tractor-trolley, one dead, six injured

Pilibhit News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराई इको, एक की मौत, छह घायल

Wed, 19 Feb 2025 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 19 Feb 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Eco collided with tractor-trolley, one dead, six injured
ग्राम जारकलिया के पास खड़ी क्षतिग्रस्त कार।स्रोत:ग्रामीण - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बरातियों की इको गाड़ी बरखेड़ा क्षेत्र के गांव जारकल्लिया में सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गई। हादसे में गांव रामनगर जगतपुर निवासी नोखेलाल (70) की मौत हो गई। छह अन्य को चोटें आई हैं।
थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव रामनगर जगतपुर से बरात सोमवार की रात नौ बजे शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसा जा रही थी। इको गाड़ी बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव मुड़ासेमनगर उर्फ पंडरी निवासी अनिल कुमार चला रहे थे। गाड़ी में गांव रामनगर जगतपुर के ही आशु शर्मा, राजेंद्र शर्मा, नितिन मौर्य, वेदप्रकाश शर्मा और नोखेलाल सवार थे। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव जारकल्लिया के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली से गाड़ी की टक्कर हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर परिजन नोखेलाल को बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बरेली पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। वहीं, घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

ग्राम जारकलिया के पास खड़ी क्षतिग्रस्त कार।स्रोत:ग्रामीण

ग्राम जारकलिया के पास खड़ी क्षतिग्रस्त कार।स्रोत:ग्रामीण- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed