{"_id":"57a37b344f1c1bc3762ba550","slug":"eating-two-tanker-drivers-car-crushed","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना खा रहे दो टैंकर चालकों को कार ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना खा रहे दो टैंकर चालकों को कार ने कुचला
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Aug 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहे टैंकर चालक बरेली के थाना मीरगंज के गांव गुगई निवासी हरपाल और रामपुर के थाना मिलक के अब्दुल्लापुर निवासी डोरी लाल को बेकाबू कार ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने टैंकर चालक हरपाल के भाई त्रिलोचन सिंह की ओर से कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया है। दोनों टैंकर चालकों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
सड़क किनारे बैठकर खाना खा रहे टैंकर चालकों की मौत की घटना बुधवार रात करीब 10 बजे की है। बरेली के थाना मीरगंज के गांव गुगई निवासी त्रिलोचन सिंह ने बताया कि उनका भाई हरपाल और रामपुर के थाना मिलक के गांव अब्दुल्लापुर निवासी डोरी लाल टैंकर लेकर पूरनपुर चीनी मिल से शीरा लेने गए थे। वहां पहुंचकर दोनों ने अपने टैंकर चीनी मिल के पास असम हाइवे किनारे खड़े कर दिए और सड़क किनारे बैठ कर खाना खाने लगे। इसी दौरान पूरनपुर की ओर से बेकाबू गति से आई कार ने दोनों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे टैंकर चालकों ने कार ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की तो वह कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने टैंकर चालक हरपाल के भाई त्रिलोचन सिंह की ओर से कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया है।