फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   E-vehicle market booms, with over 100 two-wheelers sold daily

Pilibhit News: ई-वाहनों का बाजार चमका, रोजाना बिक रहे 100 से अधिक दो पहिया

Fri, 13 Mar 2026 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 13 Mar 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
E-vehicle market booms, with over 100 two-wheelers sold daily
शहर की एक एजेंसी पर खड़ी ईवी स्कूटी। संवाद
पीलीभीत। होली के बाद से ई-वाहनों की खरीद तेजी से बढ़ी है। जिले में रोजाना 100 से अधिक दो पहिया वाहन खरीदे जा रहे हैं। कारोंं की संख्या भी बढ़ी है। पश्चिम एशिया के हालातों का असर पेट्रोलियम पदार्थों पर पड़ने की आशंका से ई-वाहनों की खरीद में भी उछाल आया है।
विज्ञापन

पेट्रोल की किल्लत और कीमत बढ़ जाने की आशंका ने ई-वाहनों के कारोबार को रफ्तार दी है। साथ ही ई-वाहन की खरीद पर लाभ भी मिल रहा है। जिले में करीब 50-60 दो पहिया ई-वाहनों की एजेंसियां संचालित हैं। पिछले दिनों से इन सभी एजेंसियों को मिलाकर रोजाना करीब 100 से 125 ई-वाहनों की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में लोग बैटरी क्षमता के आधार पर स्कूटी की खरीद कर रहे हैं। शहर के रामा कॉलेज मार्ग स्थित एक एजेंसी के स्वामी शिवांश पांडेय ने बताया कि पिछले चार वर्षों से ई-वाहनों की एजेंसी चला रहे हैं। होली के बाद बाजार में काफी मद्दा रहता है, लेकिन इस वर्ष अन्य वर्षों की अपेक्षा दोगुना व्यापार है। ई-वाहनों की जमकर खरीद हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारों की भी डिमांड बढ़ी, बाहर से खरीदी जा रही
पूरे जिले में ई-कार की एजेंसी नहीं है। ऐसे में ई-वाहनों की खरीद करने वाले लोग बरेली सहित आसपास के जिले से कार की खरीद कर रहे हैं। पंजीकरण पीलीभीत कार्यालय में ही करा रहे हैं। एआरटीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जनवरी से अब तक करीब 15 कारों का पंजीकरण किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed