फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   E-rickshaw in bad condition, registration and license unknown

Pilibhit News: ई-रिक्शा जर्जर, पंजीकरण और लाइसेंस का पता नहीं

Thu, 03 Apr 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 03 Apr 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw in bad condition, registration and license unknown
शहर के गौहनिया चौराहा से ई-रिक्शा पर जाते स्कूली बच्चे।संवाद
पीलीभीत। शहर की यातायात व्यवस्था बिगाड़ने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकांश ई-रिक्शा नियमों की अनदेखी कर फर्राटा भर रहे हैं। कई ई-रिक्शों की हालत जर्जर है। आगे का शीशा और हेडलाइट भी गायब है। पंजीकरण और डाइविंग लाइसेंस भी कम चालकों के पास ही मिलता है।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक में जिले में कुल 30-40 ऐसे डीलर है, जो ई-रिक्शों की बिक्री कर रहे हैं। विभाग के पास कुल 5345 ई-रिक्शों का पंजीकरण है। इसके अलावा जिले में करीब डेढ़ से दो हजार तक ई-रिक्शा बिना पंजीकरण के दौड़ रहे हैं। यह ई-रिक्शा स्थानीय मार्गाें से लेकर मुख्य हाइवे पर भी संचालित हो रहे है। ई-रिक्शा चालक क्षमता से अधिक सवारियों को बैठा रहे हैं। इस कारण यह असंतुलित होकर पलट रहे हैं। आदेश आने के बाद कुछ एक दिन, तो जिम्मेदार इन पर कार्रवाई करते है। इसके बाद स्थिति दोबारा पुराने ढर्रे पर आ जाती है।
विज्ञापन



गायब था ई-रिक्शे के आगे का शीशा
दोपहर करीब 12.11 बजे एक ई-रिक्शा छतरी चौराहे की तरफ से कलक्ट्रेट की ओर स्कूली बच्चे व अभिभावकों को लेकर जा रहा था। रिक्शे पर सुरक्षा के लिहाज से कुछ नहीं दिखा। वहीं एक स्कूली बच्चे को आगे बैठाया गया था, जबकि आगे शीशा तक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन



दोपहर 11.55 बजे एक ई-रिक्शा कलक्ट्रेट की ओर से छतरी चौराहे की ओर जा रहा था। इस ई-रिक्शे की आगे की लाइट, शीशा व सुरक्षा के लिहाज से कुछ भी प्रबंध नहीं दिखा। गौहनिया चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के जवान भी मौजूद थे। मगर इसे रोका-टोका नहीं गया।


दोपहर 12.06 बजे ई-रिक्शा माधोटांडा मार्ग की ओर जा रहा था। इस ई-रिक्शे पर आगे दो सवारियां बैठाई गई थी। पीछे की सीट पर भी क्षमता से अधिक सवारियां बैठाई हुई थी। चालक लटक कर ई-रिक्शा चला रहा था। आगे लगा हुआ शीशा टूटा हुआ था।



नियमों से ई-रिक्शों का संचालन हो इसको लेकर लगातार विभागीय स्तर से कार्रवाई की जा रही है। साथ ही बिना फिटनेस वाले ई-रिक्शों को भी चिंहित किया जा रहा है। जिससे नियमानुसार ई-रिक्शों का संचालन हो सके। - वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ।

शहर के गौहनिया चौराहा से ई-रिक्शा पर जाते स्कूली बच्चे।संवाद

शहर के गौहनिया चौराहा से ई-रिक्शा पर जाते स्कूली बच्चे।संवाद

शहर के गौहनिया चौराहा से ई-रिक्शा पर जाते स्कूली बच्चे।संवाद

शहर के गौहनिया चौराहा से ई-रिक्शा पर जाते स्कूली बच्चे।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed