फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   E-rickshaw driver killed in collision with Scorpio

Pilibhit News: स्कार्पियो की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

Tue, 25 Jul 2023 12:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 25 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver killed in collision with Scorpio
हादसे में टूटा  ई-रिक्शा । संवाद
पूरनपुर। अनियंत्रित गति से आ रही स्कार्पियो ने छुट्टा पशु को कुचलने के बाद ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में ई-रिक्शा चालक पूरनपुर देहात के मोहल्ला खानका निवासी 35 वर्षीय शरीफ की मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

घटना असम हाईवे पर रविवार रात 10 बजे गांव चांट फिरोजपुर के समीप हुई। ई रिक्शा चालक गांव चांटफिरोजपुर में सवारियां छोडक़र वापस नगर को लौट रहा था। पीलीभीत की ओर से अनियंत्रित गति से आ रही स्कार्पियो चालक ने हाइवे पर छुट्टा पशु और इसके बाद ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसा में छुट्टा पशु और ई रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ई रिक्शा चालक शरीफ को सीएचसी लाई। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल आशतोष रघुवंशी ने बताया कि स्कार्पियो को कब्जे में लिया गया है। शरीफ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। तहरीर मिलने पर स्कार्पियो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed